फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   wrestling federation of India temporarily suspended Wrestler Vinesh Phogat, issues notice to sonam malik

कार्रवाई: पहलवान विनेश फोगाट और सोनम मलिक के खेलने पर प्रतिबंध, टोक्यो में अनुशासन तोड़ने पर भड़का कुश्ती संघ

Tue, 10 Aug 2021 07:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 10 Aug 2021 07:42 PM IST
सार

विनेश फोगाट को भारतीय कुश्ती संघ ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। संघ ने फोगाट को अनुशासनहीनता के लिए निलंबित किया है जबकि युवा पहलवान सोनम मलिक को कदाचार के लिए नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
wrestling federation of India temporarily suspended Wrestler Vinesh Phogat, issues notice to sonam malik
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट और सोनम मलिक पर भारतीय कुश्ती संघ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों को नोटिस जारी कर 16 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। इनका जवाब संघ की कमेटी के आगे रखा जाएगा। जब तक कमेटी का फैसला नहीं आ जाता है तब तक दोनों के खेलने पर रोक रहेगी। कुश्ती संघ को विनेश से टोक्यो ओलंपिक में पदक की आस थी, लेकिन उन्होंने जिस तरह का व्यवहार वहां दिखाया संघ को नागवार गुजरा।

विज्ञापन


संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का कहना है कि पहले विनेश ने टोक्यो में भारतीय पहलवानों के साथ प्रैक्टिस करने से इनकार कर दिया। फिर बाउट के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की आधिकारिक किट न पहनकर अपनी ही किट पहनी। इस पर आईओए ने कड़ी आपत्ति जताई। सोनम ने टोक्यो जाने के लिए अपना पासपोर्ट संघ के ऑफिस से खुद नहीं साई कर्मियों से मंगवाया। इसे भी संघ ने अनुशासनहीनता माना है।
विज्ञापन


कोच की पत्नी के साथ कर रही थीं तैयारियां :
संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि विनेश हंगरी के कोच वॉलर एकोस की 62 किलो में खेलने वाली पहलवान पत्नी के साथ ट्रेनिंग कर रही थीं। उन्हें अगर अच्छे पार्टनर तैयारी के लिए मिले होते तो परिणाम कुछ और होता। इसके लिए उन्होंने विनेश के निजी प्रायोजकों को जिम्मेदार ठहराया। इनकी वजह से ही विनेश ने चीफ कोच कुलदीप सिंह मलिक की भी बात नहीं सुनी। बताया तो यहां तक जाता है कि टोक्यो में भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस न कर विनेश ने दूसरी जगह प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed