फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestling Federation of India recommends Vinesh Phogat and Bajrang Punia for Rajeev Khel Ratna Award

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार! WFI ने की सिफारिश

Mon, 29 Apr 2019 01:50 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 29 Apr 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
Wrestling Federation of India recommends Vinesh Phogat and Bajrang Punia for Rajeev Khel Ratna Award
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने सोमवार को राजीव गांधी खेल रत्न के लिए 2018 एशियाड में गोल्ड मेडलिस्ट रहे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के नाम की सिफारिश की है। गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इसमें पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। 

विज्ञापन


खेल मंत्री इन सभी नामों की समीक्षा करेंगे और उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। इसके बाद मंत्रालय चयन समिति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए अपने सुझाव दे सकता है। हर साल खेल पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 सितंबर को दिए जाते हैं।

विज्ञापन

बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट ही क्यों?

बजरंग पूनिया अब तक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट में आठ गोल्ड जीत चुके हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भी स्वर्ण अपने नाम किया। इसके अलावा आगामी 6 मई को उन्हें अमेरिका में कुश्ती करने के लिए आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर विनेश की बात करें तो वे पिछले कुछ समय से बेहतरीन फार्म में चल रही हैं। बीते शुक्रवार को ही उन्हें एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किए गए खिलाड़ी

कुश्ती संघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरन और पूजा ढांडा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए आगे किया है। बता दें कि 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 57 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता था। दिव्या काकरान ने एशियन गेम्स मे मेडल जीता। पूजा ढांडा ने 2010 के समर यूथ ओलिंपिक और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामित किए गए खिलाड़ी

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए जिन लोगों का नाम प्रस्तावित किया गया है उनमें विरेंदर कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार शामिल हैं। द्रोणाचार्य अवॉर्ड खेलों के प्रशिक्षण के लिए दिया जाता है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए भीम सिंह और जय प्रकाश का नाम भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed