अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम की घोषणा, भारतीय कुश्ती संघ ने जारी किए नाम
भारतीय कुश्ती संघ ने बुडापेस्ट (हंगरी) में इस महीने के आखिर में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। भारत के लिए बुखारेस्ट (रोमानिया) में हुई पिछली चैंपियनशिप में एकमात्र पदक 57 किलोग्राम वर्ग में रवि कुमार दहिया ने रजत पदक के रूप में जीता था। चैंपियनशिप के लिए लड़कियों का शिविर लखनऊ और लड़कों का शिविर सोनीपत में सोमवार से शुरू होगा।
टीम इस प्रकार है
पुरुष फ्री स्टाइल: नवीन, रविंद्र, श्रवण, नवीन, गौरव बालियान, वीर देव गुलिया, संजीत, विकी, आकाश अंतिल, आर्यन प्रताप भारवर्ग में।
ग्रीको रोमन : अर्जुन, सचिन राणा, राजीव, रविंद्र, राहुल, साजन, नीरज, सुनील कुमार, रवि, दीपक पूनिया।
महिला टीम : ज्योति, पूजा गहलोत, रानी राणा, पिंकी, पूजा यादव, रेशमा, अनिल माणे, निशा, सुमन, नैना, पूजा।