फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestlers Controversy: Sakshi Malik's appeal, said- Wrestlers should participate in the National Championship

Wrestlers Controversy: साक्षी मलिक की अपील, बोलीं- तदर्थ समिति की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेें पहलवान

Fri, 19 Jan 2024 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 19 Jan 2024 08:54 AM IST
सार

उन्होंने पहलवानों से अपील की है कि वे निलंबित कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह की ओर से कराई जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लें।

विज्ञापन
Wrestlers Controversy: Sakshi Malik's appeal, said- Wrestlers should participate in the National Championship
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाने वाली रियो ओलंपिक की पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने पहलवानों से गुहार लगाई है कि वह तदर्थ समिति की ओर से जयपुर में कराई जाने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लें।
विज्ञापन


उन्होंने पहलवानों से अपील की है कि वे निलंबित कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह की ओर से कराई जा रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लें। उन्होंने कहा कि तदर्थ समिति की ओर से 2 से पांच फरवरी को कराई जा रही चैंपियनशिप को सरकार से मान्यता प्राप्त है। साक्षी ने संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने के विरोध में कुश्ती से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबन के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन कर दिया। मेरठ के भूपिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में समिति कुश्ती महासंघ का काम संभालेगी। समिति के सदस्यों में पूर्व हॉकी ओलंपियन एमएम सोमाया और राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल हैं। भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष रहे बाजवा पिछली तदर्थ समिति में भी सदस्य थे। बाजवा ने एलान किया कि जनवरी में कुश्ती की जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप होगी। इसके बाद, ओलंपिक क्वालिफाइंग की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed