{"_id":"5f889a9992cbc5686303afa9","slug":"wrestler-yogeshwar-dutt-will-again-place-bets-in-the-arena-of-politics-bjp-gives-ticket-from-baroda-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति के अखाड़े में फिर से दांव लगाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, बरोदा सीट से बीजेपी ने दिया टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राजनीति के अखाड़े में फिर से दांव लगाएंगे पहलवान योगेश्वर दत्त, बरोदा सीट से बीजेपी ने दिया टिकट
Fri, 16 Oct 2020 12:31 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त
- फोटो : Screengrab from Yogeshwar dutt facebook video
पहलवान योगेश्वर दत्त एक बार फिर से राजनीति के अखाड़े में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बीजेपी की तरफ से एक बार फिर से उनपर दांव लगाया गया है। उन्हें हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
बता दें कि योगेश्वर इससे पहले साल 2019 में भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा से हार गए थे। अब जब कृष्ण हुड्डा के निधन के बाद यहां फिर से चुनाव होने है तो एक बार फिर से बीजेपी ने योगेश्वर को मौका दिया है। बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार घोषित होने के बाद दत्त ने पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
विज्ञापन
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी लोकप्रिय मुख्यमंत्री @mlkhattar जी प्रदेश अध्यक्ष @OPDhankar जी समेत शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश नेतृत्व एवं बरोदा की जनता का बहुत-बहुत आभार pic.twitter.com/hodGnS1HJH
विज्ञापन विज्ञापन— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) October 15, 2020
गौरतलब है कि 37 वर्षीय योगेश्वर दत्त राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं। उन्हें सरकार ने 2013 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।