फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Sushil kumar suffers crushing defeat on return 

पहलवान सुशील कुमार की वापसी नहीं रही अच्छी, मिली करारी हार

Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sushil kumar suffers crushing defeat on return 
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज भारतीय पहलवान सुशील कुमार की एक साल बाद वापसी अच्छी नहीं रही। उन्हें बेलारूस के मिन्स्क में मेदवेद कुश्ती टूर्नामेंट के 74 किग्रा क्वॉर्टर फाइनल में विश्व के नंबर पांच बेकजोद अब्दुराखामोनोव से करारी हार का सामना करना पड़ा। एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन उज्बेक पहलवान ने सुशील के दायें पांव को पकड़कर चार अंक बनाए और फिर भारतीय पहलवान को मैट से बाहर कर दो अंक हासिल किए। 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप के मौजूदा ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता ने फिर से सुशील के पांव पर धावा बोला और जल्द ही भारतीय पहलवान को चित करके 90 सेकंड में मुकाबला जीत लिया। यह सुशील कुमार का जकार्ता एशियाई खेलों के पहले दौर में बाहर होने के बाद पहला टूर्नमेंट था। दो बार का ओलिंपिक पदक विजेता स्वदेश लौटने पर विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स में भाग लेगा। 
विज्ञापन


चोटिल प्रवीण कुमार और जितेंदर ने 74 किग्रा के ट्रायल्स में सुशील को चुनौती देने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ से समय मांगा है जिसके कारण इस वर्ग के ट्रायल्स टाल दिए गए थे। सुशील इस वर्ग में विश्व के टॉप-20 पहलवानों में शामिल नहीं है जबकि अखिल कुमार धनकड़ 74 किग्रा में अभी 9वें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed