{"_id":"602554c9a98c053f5e542379","slug":"wrestler-sushil-kumar-sakshi-malik-out-of-wfi-annual-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील कुमार और साक्षी मलिक भारतीय कुश्ती महासंघ के वार्षिक अनुबंध से बाहर ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सुशील कुमार और साक्षी मलिक भारतीय कुश्ती महासंघ के वार्षिक अनुबंध से बाहर
Thu, 11 Feb 2021 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar, Sakshi Malik
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार (74 किग्रा) और 2016 के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किग्रा) को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह उनका 'खराब प्रदर्शन' है। इनकी जगह युवा पहलवान अंशु मलिक (57 किग्रा) और हरियाणा की सोनम मलिक (62 किग्रा) को 'ए कैटेगरी' में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सुशील और साक्षी अनुबंध के 'ए श्रेणी' का हिस्सा थे, जिसके तहत 2020-21 सीजन के लिए 30 लाख रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिली थी। दरअसल, सुशील ने 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लिया है और नोएडा नेशनल में भी हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, साक्षी का प्रदर्शन 2016 रियो ओलिंपिक में पोडियम फिनिश करने के बाद से उत्साहजनक नहीं रहा है। यहां तक कि घरेलू मोर्चे पर भी उन्होंने निराश किया है।
विज्ञापन