फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Ravi missed out on bronze medal by losing in 42 seconds

रोमन जूनियर विश्व चैंपियनशिप: पहलवान रवि 42 सेकंड में हारकर कांस्य पदक से चूके

Mon, 23 Aug 2021 07:43 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Aug 2021 07:43 AM IST
सार

मलिक ने अपने अभियान की शुरुआत एस्टोनिया के रोबिन उसपेंस्की के खिलाफ 6-0 की जीत के साथ की और फिर किर्गिस्तान के जेनिश हुमनाबेकोव को 18-9 से शिकस्त दी। मलिक के अलावा सिर्फ नरिंदर चीमा (97 किग्रा) ही दो मुकाबले जीत पाए।
 

विज्ञापन
Wrestler Ravi missed out on bronze medal by losing in 42 seconds
कुश्ती - फोटो : ट्विटर @OlympicChannel

विस्तार

रवि मलिक (82 किग्रा) को कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में तकनीकी दक्षता के आधार पर सिर्फ 42 सेकंड में हार झेलनी पड़ी। इससे भारतीय ग्रीको रोमन दल जूनियर विश्व चैंपियनशिप से बिना पदक के वापस लौटेगा।

विज्ञापन


जॉर्जिया के सबा मामालाजे के खिलाफ उतरे मलिक ने शुरुआती मूव बनाया लेकिन विरोधी पहलवान ने पलटवार करके अंक जुटाए। सबा ने इसके बाद चार अंक जुटाकर मुकाबला लगभग अपनी झोली में डाल लिया। मलिक एकमात्र भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान थे जिन्होंने पदक दौर में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


मलिक ने अपने अभियान की शुरुआत एस्टोनिया के रोबिन उसपेंस्की के खिलाफ 6-0 की जीत के साथ की और फिर किर्गिस्तान के जेनिश हुमनाबेकोव को 18-9 से शिकस्त दी। मलिक के अलावा सिर्फ नरिंदर चीमा (97 किग्रा) ही दो मुकाबले जीत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवानों ने छह पदक जबकि महिला पहलवानों ने पांच पदक जीते। इससे भारतीय टीम चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed