फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Ravi Kumar Dahiya wrote a letter to the Sports Minister Anurag Thakur Said I should be given Arjuna Award

मांग: पहलवान रवि दहिया ने खेल मंत्री को लिखा पत्र, कहा- मुझे दिया जाए अर्जुन अवॉर्ड

Mon, 01 Nov 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 01 Nov 2021 08:50 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने अपने लिए अर्जुन अवॉर्ड की मांग की है। इस मामले में उन्होंने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भी लिखा है। रवि दहिया ने पत्र में लिखा, जिस अवार्ड के वह हकदार हैं वह उन्हें पहले दिया जाए। 

विज्ञापन
Wrestler Ravi Kumar Dahiya wrote a letter to the Sports Minister Anurag Thakur Said I should be given Arjuna Award
रवि दहिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेताओं को अर्जुन अवार्ड की जगह देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को रोषपूर्ण पत्र लिखकर उन्हें अर्जुन अवार्ड दिए जाने की गुहार लगाई है। रवि ने खेल मंत्री को यहां तक लिखा है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने ओलंपिक पदक जीतकर अर्जुन अवार्ड को खो दिया है। अर्जुन नहीं बनने पर निराश रवि ने यहां तक लिख दिया है कि अगर ऐसा ही रहा तो निकट भविष्य में अर्जुन अवार्ड हासिल किए बिना कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक पदक नहीं जीतेगा। उन्होंने खेल मंत्री से निवेदन किया है कि जिस अवार्ड के वह हकदार हैं वह उन्हें पहले दिया जाए। अगर उन्हें अर्जुन के साथ खेल रत्न दिया जाता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन


रवि ने 13 सितंबर को ही अर्जुन अवार्ड देने को कहा था

खास बात यह है कि रवि दहिया ने ओलंपिक पदक हासिल करने से पहले ही अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन कर दिया था। ओलंपिक पदक जीतने के बाद 13 सितंबर को उन्होंने खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी कि उन्हें पहले अर्जुन अवार्ड दिया जाए। लेकिन उन्हें खेद है कि उन्हें इस अवार्ड से नजरअंदाज कर दिया गया। रवि ने खेल मंत्री को लिखा कि उन्होंने रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का उदाहरण दिया था। उन्हें अर्जुन अवार्ड इस वजह से नहीं मिला क्यों कि उन्हें खेल रत्न दिया जा चुका था। सरकार के दिशानिर्देशों में यह कहीं नहीं लिखा है कि ओलंपिक पदक विजेता को अर्जुन अवार्ड नहीं मिलेगा। उन्होंने लिखा है कि अर्जुन अवार्ड जीतना हर एक खिलाड़ी सपन होता है।
विज्ञापन


साक्षी-मीरा भी उठा चुकी है मुद्दा

रवि दहिया के अलावा टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले सुमित अंतिल और शूटर अवनि लेखरा ने भी खेल रत्न की जगह अर्जुन अवार्ड दिए जाने की इच्छा जताई थी। बीते वर्ष तो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और मीराबाई  चानू दोनों ने खेल रत्न बनने के बावजूद अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन कमेटी ने दोनों के आवेदन को यह कहकर खारिज कर दिया कि जब देश का सर्वोच्च का खेल सम्मान दिया जा चुका है तो उससे कम वरीय के पुरस्कार को कैसे दिया जा सकता है। इस बार भी अवार्ड कमेटी में इस मुद्दे को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन अंत में फैसला खेल रत्न देने का ही लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed