फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Ravi Dahiya wins gold in 61 kg category of rome ranking series

रोम रैंकिंग सीरीज: बजरंग के बाद रवि ने भी दिलाया सोना, कजाखस्तान के पहलवान को दी पटखनी

Mon, 20 Jan 2020 08:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jan 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Ravi Dahiya wins gold in 61 kg category of rome ranking series
रवि दहिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पुनिया के बाद रवि कुमार ने भी यहां रोम रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक वर्ष में शानदार शुरुआत की। रवि अपने नियमित 57 फ्री स्टाइल किग्रा के बजाय 61 किग्रा वर्ग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने फाइनल में कजाखस्तान केनुरबोलाट अब्दुलीयेव पर 12-2 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


सोनीपत के 23 साल के इस पहलवान ने मोलदोवा के एलेक्सांद्रू चिरतोआका और कजाखस्तान के नुरीस्लाम सानायेव पर शानदार जीत के बाद फाइनल दौर में प्रवेश किया था। इससे पहले बजरंग ने 65 किग्रा भारवर्ग फाइनल में अमेरिका के जोर्डन माइकल ओलिवर के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की थी। भारत ने इस तरह टूर्नामेंट से सात पदक हासिल किए।
विज्ञापन


विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने महिला स्पर्धा में अपने वजन वर्गों में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं ग्रीको रोमन में गुरप्रीत सिंह (82 किग्रा) ने स्वर्ण, सुनील कुमार (97 किग्रा) ने रजत जबकि सजन भानवाल (77 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं 86 किग्रा वर्ग में दीपक को शुरुआती दौर में पुअर्तो रिको के इथान एड्रियन रामोस से 1-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) पदक दौड़ में पहुंचने में नाकाम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed