फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wrestler Bajrang Punia reaches to World Number one in latest rankings

बजरंग पूनिया ने किया भारत का नाम रोशन, वर्ल्ड रैंकिंग में बने नंबर 1 पहलवान

Sat, 10 Nov 2018 02:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia reaches to World Number one in latest rankings

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने विश्व का नंबर एक पहलवान बनकर एक बार फिर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


ताजा विश्व रैंकिंग में बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल भारवर्ग में नंबर वन रैंकिंग हथिया ली। 

पहलवानों की विश्व रैंकिंग को लेकर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने सूची जारी की जिसमें बजरंग को शीर्ष स्थान मिला। इससे पहले वह तीसरे स्थान पर थे।

बजरंग के अब 96 अंक हो गए हैं। उनके बाद 66 अंक के साथ क्यूबा के पहलवान है।

रूस के पहलवान 62 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इस साल जकार्ता एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने हाल ही में बुडापेस्ट (हंगरी) में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप के बाद यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची जारी हुई। यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची में भारत की चार महिला पहलवानों को भी स्थान मिला।

पांच भारतीय महिला पहलवान टॉप-10 में 

Wrestler Bajrang Punia reaches to World Number one in latest rankings
पूजा ढांडा

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत की पांच महिला पहलवान टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहीं। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2018 में 57 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पूजा ढांडा छठे नंबर पर हैं।

वहीं, 50 किग्रा में रितु फोगाट को 10वां स्थान हासिल हुआ। 59 किग्रा में सरिता सातवें स्थान पर हैं। 68 किग्रा में नवजोत कौर और 76 किग्रा में किरन को नौवां स्थान मिला।

65 किग्रा वर्ग में रितु एक स्थान के चलते टॉप-10 से बाहर हो गईं। वे 32 रेटिंग प्वाइंट के साथ 11वें नंबर पर हैं।

चार और पुरुष पहलवान टॉप-20 में 

Wrestler Bajrang Punia reaches to World Number one in latest rankings
बजरंग पूनिया भारत के एकमात्र पहलवान हैं, जो अपने वर्ग की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हैं। संदीप तोमर समेत चार पहलवान टॉप-10 में जगह नहीं बना सके।

संदीप तोमर 57 किग्रा वर्ग में 14वें नंबर पर हैं। उनके 29 रेटिंग प्वाइंट हैं। सोनबा तानाजी गोंगाने 29 रेटिंग प्वाइंट के साथ ही 12वें नंबर पर हैं। उनके 29 प्वाइंट हैं।

दीपक पूनिया 86 किग्रा वर्ग और सुमित 125 किग्रा वर्ग में 13वें नंबर पर हैं।  दीपक के रेटिंग प्वाइंट 35 और सुमित के रेटिंग प्वाइंट 32 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed