{"_id":"60d7d5988ebc3eba7153896c","slug":"wrestler-bajrang-punia-injury-is-not-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की बात: पहलवान बजरंग की घुटने की चोट गंभीर नहीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राहत की बात: पहलवान बजरंग की घुटने की चोट गंभीर नहीं
Sun, 27 Jun 2021 07:04 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:04 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक यह एक अच्छा संकेत है कि वह बिना मदद के चल पा रहे हैं लेकिन ठीक से आकलन करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में पदक की दावेदारी में शामिल पहलवान बजरंग पुनिया ने शनिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है लेकिन उनके दाहिने घुटने को कितना नुकसान हुआ है यह सोमवार तक ही पता चलेगा क्योंकि सूजन (और दर्द) कम होने में कम से कम 48 घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
बजरंग शुक्रवार शाम को रूस में एक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में यूरोपीय अंडर -23 के रजत पदक विजेता अबुलमाजिद कुदीवके खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हुए अपना दाहिना घुटना चोटिल कर बैठे।
विज्ञापन
कुदीव ने बाउट के पहले दौर में ही बजरंग का दाहिना पैर जकड़ कर अचानक खींच लिया। बजरंग के दाहिने घुटने पर इसका प्रभाव पड़ा और वह लंगड़ा कर चलने लगे। उन्होंने चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए उसी समय मुकाबले से हटने का फैसला किया।
विज्ञापन
बजरंग से जब उनकी चोट की गंभीरता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कैसपियस्क (रूस) से बताया, ‘ मैं ठीक हूं। खेल में ऐसा होता रहता है।’ बजरंग ने हालांकि अपनी चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन करीबी सूत्रों ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि वह बिना मदद के चल पा रहे हैं लेकिन ठीक से आकलन करने में कम से कम दो दिन लगेंगे।
सूत्र ने कहा, ‘यह एक चोट है। अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हम इस पर अगले 48 घंटों तक नजर रखेंगे और देखेंगे कि यह कैसा रहता है। सूजन के थोड़ा कम होने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।’ बजरंग ओलंपिक के लिए भारत के सबसे बड़े पदक दावेदारों में से एक है और वह पिछले एक महीने से रूस में अभ्यास कर रहे हैं।