{"_id":"5d5617108ebc3e6d0e207d4e","slug":"wrestler-anshu-loses-bronze-medal-bout-at-junior-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पहलवान अंशु विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक मुकाबले में हारी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला पहलवान अंशु विश्व जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक मुकाबले में हारी
Fri, 16 Aug 2019 08:08 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
रेसलिंग
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीयों के लिए जूनियर विश्व चैंपियनशिप में गुरुवार का दिन निराशाजनक रहा। प्रतिभाशाली अंशु मलिक सहित देश की कोई भी महिला पहलवान पदक नहीं जीत पाईं। अंशु को 59 किग्रा में कांस्य पदक के मुकाबले में उक्रेन की कैटरीना जलेनिक से हार का सामना करना पड़ा। अंशु शुरू में दो अंक की बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी।
विज्ञापन
भारती बघेल (57 किग्रा) ने कनाडा की जोली डोना एलिजाबेथ ब्रिस्को को 12-2 और बेलारूस की विक्टोरिया वोल्क (11-0) को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उन्हें जापान की अक्की हाना ने आसानी से चित कर दिया। अब वह कांस्य पदक के लिये अपना भाग्य आजमाएंगी।
विज्ञापन
नीलम (50 किग्रा) उक्रेन की मारिया वाइनिक से 9-13 से जबकि पूजा (53 किग्रा) जापान की हारूना ओकुना से हार गई। अंजू (55 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में जापान की साकी इगराशी से 1-9 से हार गई। राधिका (62 किग्रा) और टीना (65 किग्रा) भी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
प्रियंका 68 किग्रा के रेपचेज में मंगोलिया की डेलगरमा इनसैखान से 0-11 से हार गई। करूणा भी रेपचेज दौर में जापान की यासुहा मात्सुयुकी से 0-6 से पराजित हो गई। अंशु गुज्जर (72) भी क्वालीफिकेशन दौर से आगे नहीं बढ़ पाई।