फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World youngest Grand Master Abhimanyu Mishra wants to be World champion in Chess

इरादा: विश्व चैंपियन बनना है अभिमन्यु का लक्ष्य

Mon, 05 Jul 2021 01:00 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 05 Jul 2021 01:00 PM IST
सार

भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हाल ही में रूस के सर्गेई कर्जाकिन को हराकर हासिल की थी। उन्होंने विश्वनाथन आनंद से मिलने की इच्छा जाहिर की है।  

विज्ञापन
World youngest Grand Master Abhimanyu Mishra wants to be World champion in Chess
अभिमन्यु मिश्रा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दुनिया के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर अभिमन्यु मिश्रा का लक्ष्य शतरंज का विश्व चैंपियन बनना है। भारतीय मूल के 12 वर्षीय अमेरिकी शतरंज खिलाड़ी अभिमन्यु (12 साल, 4 माह, 25 दिन) बुधवार को रूस के सर्गेई कर्जाकिन (12 साल, सात माह, 2002) का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे। न्यूजर्सी में रहने वाले अभिमन्यु जानते हैं कि विश्व चैंपियन बनने तक की राह काफी लंबी है। इसीलिए अगले तीन वर्षों में उनका ध्यान सुपर ग्रैंडमास्टर बनने पर है। उन्होंने कहा कि मेरा अंतिम लक्ष्य विश्व विजेता बनने का है। लेकिन उससे पहले में 15 वर्ष से पहले में सुपर ग्रैंडमास्टर बनना चाहता हूं। 

विज्ञापन

भारत के लियोन को हराकर दर्ज की बड़ी जीत 

अभिमन्यु ने काले मोहरों से खेलते हुए भारत के 15 वर्षीय ग्रैंडमास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका को हराकर तीसरा नार्म हासिल किया था। इसके बाद ही वह दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने थे। यह उनके कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत थी। उन्होंने कहा कि मैं खेलते समय इस बारे में नहीं सोच रहा था। लेकिन निश्चित रूप से यह एक अद्भुत एहसास है। लियोन के खिलाफ अंतिम बाजी काफी कड़ी थी और मैं उसे जीतने में सफल रहा। इस जीत के साथ ही मुझ पर से एक बहुत बड़ा दबाव हट गया। हम यहां पिछले दो महीने से थी। मैं एक या आधे अंक से बाजी गंवा रहा था। पर अंत में सब कुछ मेरे हक में रहा जो बहुत अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में शुरू किया था खेलना 

दो और ढाई वर्ष की उम्र में शह और मात का खेल शुरू करने वाले अभिमन्यु विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन को अपना आदर्श मानते हैं। मुझे शतरंज इसलिए पसंद है क्योंकि आप बिना कोई नुकसान पहुंचाए अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर सकते हैं। मुझे माता-पिता का बहुत समर्थन मिलता है। उनके बिना मैं यह हासिल करने की कल्पना भी नहीं कर सकता। कठिन परिश्रम से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन

आनंद से मिलने की चाहत 

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अभिमन्यु को उनकी उपलब्धि पर ट्वीट कर बधाई दी थी। अभिमन्यु ने कहा हां मैंने वो ट्वीट देखा था जिसमें उन्होंने मुझे बधाई दी थी। जब कोई दिग्गज खिलाड़ी आपके काम की सराहना करता है तो इसका अहसास ही कुछ और होता है। मैं जल्द ही उनसे मिलना चाहता हूं। उनके खिलाफ खेलना तो अद्भुत होगा। उनके खिलाफ खेलकर मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर भी हैं। इससे पहले नवंबर 2019 में अभिमन्यु (10 साल, 9 माह, 3 दिन) दुनिया के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर बने थे। तब उन्होंने भारत के आर प्रागनंदा (10 साल, 9 महीने, 20 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed