{"_id":"5d8601fb8ebc3e93ba1b1aaa","slug":"world-wrestling-championships-2019-deepak-punia-fourth-indian-wrestler-to-seal-olympic-berth","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे पहलवान बने दीपक पूनिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे पहलवान बने दीपक पूनिया
Sat, 21 Sep 2019 05:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 21 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : ट्विटर
भारत के दीपक पूनिया ने शनिवार को कजाकिस्तान में जारी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिंक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। पूनिया टोक्यो ओलिपिंक के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय पहलवान बन गए हैं। इससे पहले, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और रवि दहिया अपने-अपने भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
पूनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के एक बेहद करीबी क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के कार्लोस मेंडेज को 7-6 से पराजित किया। पूनिया और मेंडेज के बीच मुकाबल बहुत कड़ा रहा और भारतीय खिलाड़ी ने आखिरी मिनट में टेकडाउन के जरिए अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पूनिया ने स्विट्जरलैंड के स्टेफन रिचमूथ को पटका और इसके साथ ही अब रविवार शाम फाइनल में उनका मुकाबला ईरानी पहलवान हसन से होगा। इससे पहले, प्री-क्वॉर्टर फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तजाकिस्तान के बखोदुर कोदीरोव को 6-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन