{"_id":"5d9b21c28ebc3e013b285eba","slug":"world-women-s-boxing-championships-manju-rani-enters-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिपः मंजू रानी का विजयी आगाज, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिपः मंजू रानी का विजयी आगाज, क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह
Mon, 07 Oct 2019 05:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
मंजू रानी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की मंजू रानी ने सोमवार को अंतिम 16 के मुकाबले में आसान जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। छठी वरीय भारतीय मंजू ने वेनेजुएला की रोजास टेयोनिस सेडेनो को 5-0 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण कर रही मंजू इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने से अब सिर्फ एक जीत दूर हैं।
विज्ञापन
क्वार्टरफाइनल में हालांकि मंजू की राह आसान नहीं होगी जहां उन्हें पिछली बार की कांस्य पदक विजेता और शीर्ष वरीय दक्षिण कोरिया की किम हयांग मी से 10 अक्टूबर को भिड़ना है। रानी हालांकि सेडेनो के खिलाफ दमदार मुक्के लगाने के विफल रही लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने विरोधी खिलाड़ी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य मुकाबले में मंजू बावरिया को 64 किलोग्राम भारवर्ग में इटली के मुक्केबाज एंजेला कारिनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इटली के बॉक्सर ने मंजू को प्री क्वारट्रफाइनल में 4-1 से हराया।
विज्ञापन