फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World TT Championship: Indian Women's Table Tennis Team In pre-quarters, Indian men's team also remains hopefu

World TT Championship: भारतीय महिलाएं विश्व टेबल टेनिस के प्री-क्वार्टर में, पुरुष टीम की भी उम्मीदें बरकरार

Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Oct 2022 11:07 PM IST
सार

महिलाओं की स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता श्रीजा अकुला ने मिस्र के खिलाफ पहला और चौथा मुकाबला जीत कर भारत की नॉकआउट में जगह पक्की की।

विज्ञापन
World TT Championship: Indian Women's Table Tennis Team In pre-quarters, Indian men's team also remains hopefu
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सोमवार को यहां जर्मनी से मिली करीबी हार से उबरते हुए मिस्र को 3-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। पुरुष टीम ने जी साथियान की अगुवाई में करीबी मुकाबले में कजाखस्तान को 3-2 से हराकर नॉकआउट चरण में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी।
विज्ञापन


महिलाओं की स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता श्रीजा अकुला ने मिस्र के खिलाफ पहला और चौथा मुकाबला जीत कर भारत की नॉकआउट में जगह पक्की की। जर्मनी के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अनुभवी मनिका बत्रा ने इस मैच में जीत दर्ज की लेकिन दिया चिताले को हार का सामना करना पड़ा। श्रीजा ने गोदा हान को 11-6-11-4, 11-1 और दीना मिशरफ को 11-8, 11-8, 9-11, 11-6 से जबकि मनिका ने दीना को 8-11, 11-6, 11-7, 2-11, 11-8 से हराया।
विज्ञापन


फ्रांस के खिलाफ जीत जरूरी
पुरुष टीम को ग्रुप दो की तालिका में शीर्ष पर रहने के लिए लीग चरण के आखिरी मैच में फ्रांस को हराना होगा। भारतीय टीम अगर फ्रांस से हार जाती है और जर्मनी कजाखस्तान को हरा देता है तो भारत, जर्मनी और फ्रांस की टीमों के एक समान अंक होंगे। जर्मनी को हराने के बाद साथियान ने कजाखस्तान के डेनिस जोलुदेव पर 11-1, 11-9, 11-5 पर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमीत देसाई को हालांकि अगले मुकाबले में किरिल गेरासिमेंको के खिलाफ 6-11, 8-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। युवा मानव ठक्कर ने एलन कुरमंगलियेव को 12-10, 11-1, 11-8 से हराकर टीम की बढ़त को 2-1 कर दी।


साथियान को हालांकि चौथे मुकाबले में किरिल से 6-11, 11-5, 12-14, 11-9, 11-6 से हार झेलनी पड़ी। हरमीत ने कजाखस्तान की सबसे कमजोर कड़ी जोलुदेव के खिलाफ 12-10, 11-9, 11-6 से जीत दर्ज कर टीम को सफलता दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed