{"_id":"6149115f8ebc3ecf7b268f7e","slug":"world-table-tennis-payas-jain-and-priyesh-won-the-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस: पायस और प्रियेश ने जीते खिताब, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टेबल टेनिस: पायस और प्रियेश ने जीते खिताब, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Tue, 21 Sep 2021 04:26 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 04:26 AM IST
सार
पायस को लड़कों के अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में बेल्जियम के लुई लाफिनेउर से 1-3 (11-9, 10-12, 4-11, 9-11) से हारकर कांसे से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी पायस जैन ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग में लगातार दूसरा खिताब जीता। पायस ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) युवा कंटेंडर फाइनल में बेल्जियम के टॉम क्लॉसेट को 3-1 (7-11, 11-4, 11-4, 15-13) से पराजित किया।
विज्ञापन
दिल्ली के पायस ने पिछले हफ्ते ओटोसेक (स्लोवेनिया) में ट्रॉफी जीती थी। पायस ने सेमीफाइनल में हमवतन प्रियेश राज सुरेश को 16-14, 11-8, 11-8 से हराया था। तमिलनाडु के प्रियेश को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंकुर भट्टाचार्जी को भी सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के दीपित पटेल को भी अंतिम चार में बेल्जियम के एड्रियन रसनफोसे से 3-11, 4-11, 7-11 से हार मिली। प्रियेश लड़कों के अंडर-15 वर्ग में हमवतन अंकुर को 3-1 (11-8, 15-13, 11-13, 11-9) से हराकर चैंपियन बने।
विज्ञापन
लड़कों के अंडर-11 वर्ग में विश्रुत रामकृष्णन ने स्थानीय खिलाड़ी आमिर अस्सिद 11-4, 11-3, 11-7 को हराकर स्वर्ण पदक जीता।