फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Table Tennis Championships: With the help of Manika Batra India defeated Hungary by 3-2

World TT Championships: मनिका की बदौलत भारत ने विश्व चैंपियनशिप में जीत हासिल की, हंगरी को 3-2 से हराया

Mon, 19 Feb 2024 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुसान।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुसान। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

पुरुष वर्ग में पोलैंड के खिलाफ सिर्फ हरमीत देसाई भारतीयों में जीत दर्ज कर सके। उन्होंने दूसरे एकल में मैकी कुबिक को 12-10, 13-11, 9-11, 11-5 से हराया। शरत कमल और मानव ठक्कर अपने-अपने एकल हार गए।

विज्ञापन
World Table Tennis Championships: With the help of Manika Batra India defeated Hungary by 3-2
मनिका बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनिका बत्रा ने अपने दोनों एकल मैच जीते जिससे भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) चैंपियनशिप में हंगरी को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। भारतीय पुरुष टीम को हालांकि ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में पोलैंड से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मनिका ने इससे पहले शुक्रवार को चीन के खिलाफ भी दोहरी सफलता हासिल की थी लेकिन भारतीय टीम को वह मुकाबला 2-3 से गंवाना पड़ा था। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी मनिका को शुरुआती एकल मुकाबले में डोरा मदारास के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा लेकिन विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर काबिज मनिका ने 8-11, 11-5, 12-10, 8-11, 11-4 से जीत दर्ज की। इसके बाद हंगरी की जॉर्जिना पोटा ने दूसरे एकल में श्रीजा अकुला को 11-3, 11-7, 9-11, 9-11, 11-8 से हराकर बराबरी कर ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सन यिंगसा को हराने वाली अयहिका मुखर्जी ने बर्नाडेट बालिंट को 7-11, 11-6, 11-7, 11-8 से हराकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। चौथे एकल में मदारास ने श्रीजा को 11-4, 11-6, 5-11, 11-7 से हराकर मुकाबले को रोचक बना दिया। मनिका ने पोटा के खिलाफ अपना धैर्य बरकरार रखते हुए 11-5, 14-12, 13-11 से जीत हासिल की। भारत को ग्रुप के अन्य मैचों में स्पेन और उज्बेकिस्तान का सामना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पोलैंड के खिलाफ सिर्फ हरमीत देसाई भारतीयों में जीत दर्ज कर सके। उन्होंने दूसरे एकल में मैकी कुबिक को 12-10, 13-11, 9-11, 11-5 से हराया। शरत कमल और मानव ठक्कर अपने-अपने एकल हार गए। हरमीत चौथा एकल खेलने के लिए लौटे लेकिन जैकब डायजस के खिलाफ 7-11, 7-11, 11-8, 12-14 से पराजित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed