{"_id":"5efb17e2635c6c267154e430","slug":"world-rugby-calls-end-to-2020-world-sevens-series-new-zealand-13th-time-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड 13वीं बार चैंपियन बना न्यूजीलैंड, कोरोना की वजह से रग्बी सेवेंस विश्व सीरीज रद्द","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रिकॉर्ड 13वीं बार चैंपियन बना न्यूजीलैंड, कोरोना की वजह से रग्बी सेवेंस विश्व सीरीज रद्द
Tue, 30 Jun 2020 04:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस महामारी के कारण रग्बी सेवेंस विश्व सीरीज के बचे हुए मुकाबलों को रद्द कर दिया गया और मंगलवार को न्यूजीलैंड की पुरुष एवं महिला टीम को चैंपियन घोषित किया गया। इससे पहले हांगकांग, सिंगापुर, लैंगफोर्ड (कनाडा), लंदन और पेरिस चरण के मुकाबलों को स्थगित किया गया था।
विज्ञापन
विश्व रग्बी ने हालांकि मेजबान संघों के साथ चर्चा के बाद उन्हें रद्द कर दिया। खेल को रोके जाते समय पुरूष और महिला वर्ग की तालिका में न्यूजीलैंड की टीम शीर्ष पर थी, जिससे उन्हें चैंपियन घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में 10 में से छह दौर के मुकाबले हुए थे जबकि महिला वर्ग के पांच में से चार दौर के मैच हुए थे।
विज्ञापन
पुरूष वर्ग में न्यूजीलैंड की टीम ने छह से तीन चरण में जीत दर्ज की जबकि दो अन्य के फाइनल में पहुंचे। टीम रिकॉर्ड 13वीं बार चैंपियन बनी है, लेकिन 2014 के बाद यह पहला खिताब है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे और फिजी तीसरे स्थान पर रहा। महिलाओं में न्यूजीलैंड की टीम पांच में से चार चरण में जीतने में सफल रही। आठ सत्र में यह टीम का छठा खिताब है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन