फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Relays: AFI makes changes in men's 4x400m relay team, World Relay Tour to be held next month

World Relays: एएफआई ने पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में किया बदलाव, अगले महीने होना है विश्व रिले टूर

Sat, 26 Apr 2025 09:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Apr 2025 09:50 AM IST
सार

महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले विश्व रिले का हिस्सा होंगी।

विज्ञापन
World Relays: AFI makes changes in men's 4x400m relay team, World Relay Tour to be held next month
रिले टीम (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने चीन के ग्वांगझू में 10 से 11 मई तक होने वाली विश्व रिले के लिए पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर टीम में बदलाव किया है जिसमें पेरिस ओलंपिक में प्रभावित करने में विफल रही टीम से केवल एक धावक ही जगह बना पाया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा भेजी गई विश्व रिले टीम में संतोष कुमार तमिलारासन को छोड़कर अन्य सदस्य नए हैं। नए सदस्य धर्मवीर चौधरी, रिंस जोसेफ, तुषार कांति, जय कुमार, मोहित कुमार, टी एस मनु और टी के विशाल हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के गुमी में 27-31 मई तक होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को इसी आठ सदस्यीय पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की घोषणा की गई थी। विशाल, जय कुमार, मनु, धरमवीर और जोसेफ कोच्चि में हाल ही में संपन्न फेडरेशन कप में पुरुषों की 400 मीटर फाइनल में इसी क्रम में पहले से पांचवें स्थान पर रहे थे। तुषार, मोहित और तमिलारासन सेमीफाइनल में दौड़े लेकिन फाइनल में पहुंचने में असफल रहे।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में मुहम्मद अनस, मुहम्मद अजमल, अमोज जैकब, राजेश रमेश, मिजो चाको कुरियन और तमिलारासन की भारतीय चार गुणा 400 मीटर रिले टीम हीट चरण से आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि, तमिलारासन उस चौकड़ी का हिस्सा नहीं थे जिसने प्रतिस्पर्धा पेश की थी। भारत ने मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम भी उतारी है जिसमें अमोज जैकब को जगह मिली है। टीम के अन्य सदस्य धर्मवीर चौधरी, टी के विशाल (दोनों पुरुष) और स्नेहा कोलेरी, जिस्ना मैथ्यू, रूपल और सुभा वेंकटेशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले, मिश्रित चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले विश्व रिले का हिस्सा होंगी। ग्वांगझू में मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले पहली बार वैश्विक मंच पर आयोजित होगी। प्रत्येक राष्ट्रीय महासंघ की एक टीम प्रत्येक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर सकती है और प्रत्येक स्पर्धा के लिए अधिकतम आठ एथलीट प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed