फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World racketlon championship 2019: Indian side wins two gold, two silver and

वर्ल्ड रैकेटलॉन चैम्पियनशिप में पहली बार उतरा भारत, जीते दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक कांस्य

Thu, 28 Nov 2019 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 28 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
World racketlon championship 2019: Indian side wins two gold, two silver and
भारतीय रैकेटलॉन टीम - फोटो : ट्विटर

जर्मनी के लिपजिग शहर में हुई वर्ल्ड रैकेटलॉन चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने पहली बार भाग लिया। अपनी पहली कोशिश में टीम इंडिया ने दो गोल्ड, एक सिल्वर, एक ब्रॉन्ज मेडल जीते। रैकेटबॉल चारों रैकेट स्पोर्ट्स का मिक्स्ड इवेंट है। यह ट्राएथलॉन जैसा इवेंट है। रैकेटलॉन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वॉश, टेनिस के मैच खेलने होते हैं।

विज्ञापन


भारत ने पहली बार इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया और पहली ही बार में टीम इवेंट में चैलेंज कप जीत लिया। भारत की टीम ए ने फाइनल में ऑस्ट्रिया को 107-101 से हराया। टीम ए ने फाइनल के सफर में ब्रिटेन, जर्मनी, अमेरिका को हराया। पुरुष ओपन कैटेगरी के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव कश्यप और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट वरिंदर सिंह रहे। चैम्पियनशिप में 30 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत के 13 खिलाड़ी उतरे।
विज्ञापन


सबसे पहले टेबल टेनिस, आखिरी में टेनिस
इसमें चारों रैकेट स्पोर्ट्स के एक-एक सेट खेलने होते हैं। सेट खत्म करने के लिए पॉइंट के बीच दो का अंतर होना चाहिए जैसे कि 21-19। सबसे पहले टेबल टेनिस, फिर बैडमिंटन, स्क्वॉश खेलते हैं और सबसे आखिरी में टेनिस। सबसे ज्यादा पॉइंट बनाने वाला टीम या खिलाड़ी विजेता घोषित होता है। अगर कोई खिलाड़ी या टीम 3 सेट में ही ज्यादा प्वाइंट बना लेता है तो चौथा सेट नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed