{"_id":"662dd43359e8387fb30c009f","slug":"world-no-1-swiatek-comfortably-beats-sorana-christie-6-1-6-1-in-the-last-16-of-madrid-open-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madrid Open: विश्व नंबर 1 स्वियातेक मैड्रिड ओपन के अंतिम-16 में, सोराना क्रिस्टी को 6-1, 6-1 से आसानी से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Madrid Open: विश्व नंबर 1 स्वियातेक मैड्रिड ओपन के अंतिम-16 में, सोराना क्रिस्टी को 6-1, 6-1 से आसानी से हराया
Sun, 28 Apr 2024 10:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Apr 2024 10:14 AM IST
सार
पुरुष एकल के मुकाबले में ब्राजील के क्वालिफायर खिलाड़ी थियागो मोंटियरो ने दूसरे दौर में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराकर उन्हें चौंका दिया।
विज्ञापन
स्वियातेक
- फोटो : ATP/WTA
विस्तार
विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को मैडि्रड ओपन के अंतिम-16 में जगह बनाई। पोलैंड की स्विायतेक ने महिला एकल के मुकाबले में रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराया। इसके साथ ही स्वियातेक का जीत-हार का रिकॉर्ड 26-4 हो गया है। वह पिछले साल यहां फाइनल में सबालेंका से हार गई थी। स्वियातेक अब अंतिम-16 के मुकाबले में स्पेन की सारा सोरिबेस टोरमो के खिलाफ खेलेंगी। वह अगले महीने होने वाले फ्रेंच ओपन की तैयारी कर रही हैं। वह फ्रेंच ओपन की तीन की विजेता हैं।
क्वालिफायर खिलाड़ी थियागो ने सितसिपास को हराया
पुरुष एकल के मुकाबले में ब्राजील के क्वालिफायर खिलाड़ी थियागो मोंटियरो ने दूसरे दौर में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराकर उन्हें चौंका दिया। सितसिपास ने इस महीने की शुरुआत में मोंटे कार्लाे टूर्नामेंट जीता था जबकि पिछले सप्ताह बार्सिलोना ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। मैच के बाद सितसिपास ने कहा कि मैंने अच्छे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच खेला। उसने अच्छे शॉट लगाए।