फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: वर्ल्ड चैंपियनशिप में डाबो ने जीता दिल, दूसरे देश के चोटिल खिलाड़ी को सहारा देकर पूरी की रेस

Sat, 28 Sep 2019 02:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 28 Sep 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
world championship Braima Dabo of Guinea Bissau wins heart helped injured Busby to complete race
ब्राइमा डाबो - फोटो : अमर उजाला

दोहा में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेल भावना का शानदार नजारा देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया है। शुक्रवार को 5000 मीटर की दौड़ के दौरान गिनी बिसाऊ के ब्राइमा डाबो ने अरूबा के चोटिल जोनाथन बसबी को अपने कंधे से सहारा देकर रेस पूरी करवाई।

world championship Braima Dabo of Guinea Bissau wins heart helped injured Busby to complete race
डाबो - फोटो : social media

देखते ही देखते इस भावनात्मक पल का वीडियो वायरल हो गया और हर किसी ने डाबो की सराहना करनी शुरू कर दी। विश्व चैंपियनशिप के 5000 मीटर दौड़ में आखिरी लैप में डाबो ने ट्रैक पर बेसुध होकर गिरे बसबी को उठाकर रेस पूरी की, हालांकि दोनों रेस नहीं जीत पाए लेकिन जिसने भी इस नज़ारे को देखा वो तारीफ करता रह गया।
 

world championship Braima Dabo of Guinea Bissau wins heart helped injured Busby to complete race
ब्राइमा डाबो - फोटो : social media

शुक्रवार को जब खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे तब उस वक्त वहां का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था लेकिन हालत 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। उस परिस्थिति में दौड़ते हुए एक समय के बाद बसबी के शरीर ने जवाब दे दिया और वे ट्रैक पर ही गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
world championship Braima Dabo of Guinea Bissau wins heart helped injured Busby to complete race
ब्राइमा डाबो - फोटो : social media
दो अलग-अलग देशों के खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप में अपने देश के लिए गोल्ड जीतने के लिए दौड़ रहे थे लेकिन आखिर में दोनों ने ही दुनियाभर का दिल जीतकर रेस समाप्त की।
विज्ञापन
world championship Braima Dabo of Guinea Bissau wins heart helped injured Busby to complete race
ब्राइमा डाबो - फोटो : social media
रेस पूरी होने के बाद डाबो ने कहा कि उन्होंने वही किया जो उन्हें सही लगा और कोई भी सख्स उस वक्त ऐसा ही करता, मैं बस चाहता था कि वो अपनी रेस पूरी करे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed