{"_id":"5eda476b8ebc3e90571a46c4","slug":"world-champion-runner-salwa-eid-naser-provisionally-suspended-in-doping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व चैंपियन धावक सलवा ईद नसेर को डोपिंग मामले में निलंबित किया गया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व चैंपियन धावक सलवा ईद नसेर को डोपिंग मामले में निलंबित किया गया
Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
सलवा ईद नसेर
- फोटो : social media
महिलाओं के 400 मीटर दौड़ की विश्व चैंपियन सलवा ईद नसेर को डोपिंग टेस्ट के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने के लिए शुक्रवार को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट ने कहा कि उसने बहरीन के स्प्रिंटर पर नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है। यदि मामला सिद्ध हो जाता है तो नसेर अगले साल के ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नसेर ने अक्टूबर में 48.14 सेकंड के साथ विश्व खिताब जीता था, जो 1985 के बाद भी किसी भी महिला द्वारा निकाला गया सबसे तेज समय था।