फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World champion Gukesh will face Magnus Carlsen in Norway Chess, tournament will be played from this date

Norway Chess: नॉर्वे शतरंज में कार्लसन से होगा विश्व चैंपियन गुकेश का सामना, इस तारीख से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Tue, 17 Dec 2024 06:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Dec 2024 06:08 AM IST
सार

18 साल के गुकेश ने इस साल टाटा स्टील मास्टर्स जीता, शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलाया, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में चमके और पिछले सप्ताह सिंगापुर में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता।

विज्ञापन
World champion Gukesh will face Magnus Carlsen in Norway Chess, tournament will be played from this date
कार्लसन और गुकेश - फोटो : Twitter

विस्तार

सबसे युवा विश्व चैम्पियन गुकेश डोम्माराजू का सामना अगले साल नॉर्वे शतरंज में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा। टूर्नामेंट यहां 26 मई से छह जून तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


18 साल के गुकेश ने इस साल टाटा स्टील मास्टर्स जीता, शतरंज ओलंपियाड में भारत को स्वर्ण दिलाया, कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में चमके और पिछले सप्ताह सिंगापुर में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता। गुकेश ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'मैं दुनिया के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक के खिलाफ फिर नॉर्वे में भिड़ने को लेकर रोमांचित हूं। आर्मागेडोंस मजेदार होगा।'
विज्ञापन


गुकेश पिछले साल यहां तीसरे स्थान पर रहे थे लेकिन इस बार विश्व चैम्पियन के रूप में कार्लसन को उनके घर में चुनौती देंगे। नॉर्वे शतरंज के संस्थापक और टूर्नामेंट निदेशक जेल मेडलैंड ने कहा, 'यह मुकाबला शानदार होगा । देखना दिलचस्प होगा कि विश्व चैम्पियन का सामना नंबर एक खिलाड़ी से कैसा रहता है । पूरी दुनिया की इस पर नजरें होंगी।' नॉर्वे शतरंज में दुनिया के शीर्ष पुरूष और महिला खिलाड़ी छह खिलाड़ियों के दोहरे राउंड रॉबिन प्रारूप में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed