फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Boxing Championships Nikhat Manisha and Praveen eyes gold at World Championships

World Boxing Championships: निकहत, मनीषा और प्रवीण की नजरें विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पर, तीनों का कांस्य पदक है पक्का

Tue, 17 May 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 May 2022 10:04 PM IST
सार

निकहत ने फरवरी में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। यहां पर भी उन्होंने सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पहली बार चैंपियनशिप में उतरी परवीन 63 किलो में आयरलैंड की एमी ब्रॉडहर्स्ट से खेलेगी।

विज्ञापन
World Boxing Championships Nikhat Manisha and Praveen eyes gold at World Championships
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निकहत जरीन, मनीषा मून और प्रवीण हुड्डा इस्तांबुल में बुधवार को आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप सेमीफाइनल में उतरेंगी तो उनका इरादा अपने पदक का रंग बदलने का होगा। तीनों ने सोमवार को क्वार्टर फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज करके कम से कम कांस्य पदक पक्के कर लिए थे। निकहत (52 किलो) का सामना ब्राजील की कैरोलिन डे अलमीडा से होगा। 
विज्ञापन


पूर्व युवा विश्व चैंपियन निकहत ने फरवरी में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। यहां पर भी उन्होंने सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। पहली बार चैंपियनशिप में उतरी परवीन 63 किलो में यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता आयरलैंड की एमी ब्रॉडहर्स्ट से खेलेगी। मनीषा 57 किलो में टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और पूर्व यूरोपीय चैंपियन इटली की इरमा तेस्ता का सामना करेगी।
विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता मनीषा 2018 में क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी। इस बार उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अपने से बेहतर प्रतिद्वंद्वियों को हराया है । भारत ने इस चैंपियनशिप में 2006 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जब उसने 8 मेडल जीते थे। इसमें चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed