{"_id":"5d9c690c8ebc3e93b774fc03","slug":"world-boxing-championships-mary-kom-moves-into-quarters-victory-over-jutamas-jitpong-of-thailand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिपः शानदार जीत के साथ मैरी कॉम क्वार्टरफाइनल में, स्वीटी बाहर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिपः शानदार जीत के साथ मैरी कॉम क्वार्टरफाइनल में, स्वीटी बाहर
Tue, 08 Oct 2019 04:18 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
छह बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने मंगलवार को अंतिम 16 चरण में मिली जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत की अनुभवी मुक्केबाज ने थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से मात दी।
विज्ञापन
थाईलैंड की मुक्केबाज ने हालांकि आक्रामक मुक्कों से 36 साल की मैरीकॉम के सामने कड़ी चुनौती पेश की, हालांकि अंक नहीं जुटा सकीं। तीसरी वरीय मैरीकॉम को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने पहले तीन मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लगाए और फिर मुकाबले पर शिंकजा कस लिया। मैरीकोम 51 किग्रा वर्ग में पहला विश्व पदक हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।
विज्ञापन
स्वीटी हारी
विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता स्वीटी बूरा (75 किग्रा) को अंतिम-16 में हार का सामना करना पड़ा। स्वीटी को यूरोपियन खेलों की स्वर्ण पदक विजेता वेल्स की लॉरेन प्राइस के हाथों 1-3 से हार मिली। प्राइस पिछली बार की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन हैं।
विज्ञापन