फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Boxing Championship 2019: Indian men pugilists will fight to improve their past performances

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पंघाल को दूसरी वरीयता, चार भारतीय खिलाड़ियों को पहले दौर में मिला बाई

Mon, 09 Sep 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 09 Sep 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
World Boxing Championship 2019: Indian men pugilists will fight to improve their past performances
protest system in boxing

शानदार फार्म में चल रहे भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) को सोमवार से शुरू हो रही पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप में दूसरी वरीयता से तीन अन्य भारतीय मुक्केबाजों के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में बाई मिला है।

विज्ञापन


रविवार को जारी हुए ड्रा में पंघाल के अलावा कविंदर बिष्ट (57 किग्रा और पांचवीं वरीयता), आशीष कुमार (75 किग्रा और सातवीं वरीयता प्राप्त) और दो बार के इंडिया ओपन विजेता संजीत (91 किग्रा) को अंतिम-16 में बाई मिला। इनमें से आशीष और संजीत पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे है जबकि पंघाल और बिष्ट हैम्बर्ग में हुए पिछले विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन


बृजेश यादव (81 किलो) के साथ भारत मंगलवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगा। वह पहले दौर में पोलैंड के मालेउस गान्स्की से भिड़ेंगे।

ओलंपिक कोटा दाव पर नहीं होने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज विश्व चैम्पियनशिप में अपना पुराना प्रदर्शन बेहतर करने के इरादे से उतरेंगे। सोमवार से शुरू हो रही पुरूषों की विश्व चैम्पियनशिप में उतरने पर भारतीय टीम का इरादा पिछले 20 सत्र में महज चार पदक जीतने के अपने रिकार्ड को बेहतर करने का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में भारत के लिए अभी तक सिर्फ विजेंदर सिंह (2009), विकास कृष्णन (2011), शिवा थापा (2015) और गौरव बिधूड़ी (2017) ही विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीत पाए हैं। इन सभी को कांस्य पदक मिले हैं और इस बार भारत की नजरें पदक का रंग बेहतर करने पर भी होगी। 

87 देशों के 450 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे

World Boxing Championship 2019: Indian men pugilists will fight to improve their past performances
boxing shimla

यह टूर्नामेंट ओलंपिक क्वालीफायर होना था जिसमें पारंपरिक दस भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52 किलो, 57, 63, 69, 74, 81, 91 और प्लस 91 किलो) भारवर्ग रखे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इससे ओलंपिक क्वालीफायर का दर्जा छीन लिया। इसके बावजूद इसमें 87 देशों के 450 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

अमित पंघाल से उम्मीदें

World Boxing Championship 2019: Indian men pugilists will fight to improve their past performances
Amit Panghal (File)

भारत की उम्मीदें अमित पंघाल (52 किलो) पर टिकी होंगी जो एक साल से शानदार फार्म में है। अमित ने एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वे 2017 में विश्व चैम्पियनशिप पदक के करीब पहुंचे लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गए। उनके अलावा कविंदर बिष्ट (57 किलो) भी दावेदारों में है जो 2017 क्वार्टर फाइनल में लहुलूहान हो गए थे। इस साल एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने विश्व चैम्पियन कैरात येरालियेव को हराया। सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) के पास भी विश्व चैम्पियनशिप का अनुभव है। एशियाई खेलों के पूर्व कांस्य पदक विजेता की नजरें टूर्नामेंट में पहले पदक पर होगी। 
पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किलो) भी पदक के दावेदार होंगे। संजीत (91 किलो) और आशीष कुमार (75 किलो) से भी उम्मीदें होंगी। 

भारतीय टीम

World Boxing Championship 2019: Indian men pugilists will fight to improve their past performances
Amit Panghal

अमित पंघाल (52 किलो), कविंदर बिष्ट (57 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो), दुर्योधन सिंह नेगी (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो), बृजेश यादव (81 किलो), संजीत (91 किलो) और संतीश कुमार (प्लस 91 किलो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed