फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   World Athletics Preparations to ban transgender and Semenya athletes in women sports events, Know How

Transgender Ban: महिलाओं के खेल इवेंट में ट्रांसजेंडर एथलीट्स पर पाबंदी की तैयारी, विश्व एथलेटिक्स ने कसी कमर

Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 AM IST
सार

महिला वर्ग में पारदर्शिता लाने के लिए विश्व एथलेटिक्स 1990 में बंद कर दिए गए उस क्रोमोसोम टेस्ट को भी लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे महिला में वाई क्रोमोसोम (पुरुष क्रोमोसोम) के होने का पता लग जाएगा।

विज्ञापन
World Athletics Preparations to ban transgender and Semenya athletes in women sports events, Know How
विश्व एथलेटिक्स ने कुछ नए नियम प्रस्तावित किए हैं - फोटो : Twitter

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स ने एथलेटिक्स की महिला इवेंट में ट्रांसजेंडर और पुरुषत्व के लक्षण वाले एथलीटों की भागीदारी पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की तैयारी कर ली है। विश्व एथलेटिक्स ऐसे नियम लाने जा रहा है, जिससे महिला वर्ग में ट्रांसजेंडर एथलीट, लिंग विकास में अंतर (डीएसडी) वाली महिला एथलीट और पुरुष से महिला में परिवर्तित हुए एथलीटों के महिला वर्ग में खेलने पर पूरी तरह पाबंदी लग जाएगी।
विज्ञापन

World Athletics Preparations to ban transgender and Semenya athletes in women sports events, Know How
विश्व एथलेटिक्स के चेयरमैन सेबास्टियन को - फोटो : Twitter
महिला वर्ग में पारदर्शिता लाने के लिए विश्व एथलेटिक्स 1990 में बंद कर दिए गए उस क्रोमोसोम टेस्ट को भी लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे महिला में वाई क्रोमोसोम (पुरुष क्रोमोसोम) के होने का पता लग जाएगा। इस टेस्ट में महिला एथलीट के गाल के स्वैब का सैंपल लिया जाएगा या फिर उसके सूखे हुए खून का परीक्षण होगा। टेस्ट में महिला में वाई क्रोमोसोम यानि कि पुरुषत्व के लक्षण पाए जाने पर उसके महिला वर्ग में खेलने पर पाबंदी लग जाएगी। यानि की ओलंपिक पदक विजेता दक्षिण अफ्रीका की डीएसडी एथलीट कास्टर सेमेन्या जैसी एथलीट आगे से महिला वर्ग में नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

World Athletics Preparations to ban transgender and Semenya athletes in women sports events, Know How
खेलीफ और ली टिंग - फोटो : Twitter
कई नामी एथलीट होंगे प्रभावित
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ब्रिटिश एथलीट सेबेस्टियन को ने नियमों को 2023 में कड़ा करते हुए पुरुष से महिला बने एथलीटों के महिला वर्ग में खेलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी, लेकिन अब इन्हें पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की तैयारी कर ली गई है। को ने तब कहा था कि महिला वर्ग में इस तरह के एथलीटों के खेलने पर पाबंदी लगने से दुनिया के लगभग 13 नामी एथलीट प्रभावित होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शायद अब यह संख्या थोड़ी कम हो गई हो।
विज्ञापन

World Athletics Preparations to ban transgender and Semenya athletes in women sports events, Know How
सेमेन्या कास्टर - फोटो : Twitter
सेमेन्या के मामले से समझें नियम
कास्टर सेमेन्या ऐसी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट हैं, जो पैदा तो महिला के रूप में हुईं, लेकिन उनमें पुरुषत्व हार्मोन टेस्टोस्टोरान पुरुष के बराबर या उसके नजदीक पाया गया। उन्हें लिंग विकास में अंतर यानि डीएसडी की श्रेणी में रखते हुए उनकी पसंदीदा 800 मीटर दौड़ में भाग लेने से रोक दिया गया। सेमेन्या इसके खिलाफ खेल पंचाट भी गई थीं, लेकिन उन्हें वहां से राहत नहीं मिली। हालांकि यूरोपियन मानवाधिकार ने फैसले में कहा, नियमों के चलते सेमेन्या को भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन इससे खेल पंचाट का फैसला नहीं बदला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी महिला वर्ग में ट्रांसजेंडरों की भागीदारी के पक्ष में नहीं है। इसके बाद ही विश्व एथलेटिक्स ने ऐसे एथलीटों की महिला वर्ग में पूरी तरह पाबंदी लगा दी। सूत्र बताते हैं कि इस नियम के लागू होने से भारत भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed