{"_id":"6783509b7d27b642c80ed76c","slug":"world-athletics-praised-neeraj-chopra-supported-india-in-hosting-javelin-throw-top-tournaments-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Athletics on Neeraj Chopra: अब विश्व एथलेटिक्स ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ, इस वजह से भारत का किया समर्थन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Athletics on Neeraj Chopra: अब विश्व एथलेटिक्स ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ, इस वजह से भारत का किया समर्थन
Sun, 12 Jan 2025 10:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:48 AM IST
सार
अभी तक टूर्नामेंट के लिए आयोजन स्थल तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें दुनिया के कुछ शीर्ष पुरुष और महिला भाला फेंक खिलाड़ी पहली बार भारतीय धरती पर प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
सेबेस्टियन और नीरज
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की मदद से मई में भारत में आयोजित होने वाली वैश्विक भाला फेंक प्रतियोगिता का समर्थन किया है। सेबेस्टियन ने कहा कि यह टूर्नामेंट भारत की स्वर्ण स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की क्षमता को प्रदर्शित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
सेबेस्टियन ने भारतीय फैंस को लेकर दिया बयान
सेबेस्टियन ने कहा, 'विश्व एथलेटिक्स इस नए टूर्नामेंट का समर्थन करके खुश है क्योंकि इससे भारत के खेल प्रेमी अपने नायकों को घरेलू सरजमीं पर देख सकेंगे। साथ ही इससे दुनिया को भारत की स्वर्ण स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन करने की क्षमता का भी पता चलेगा।' विश्व एथलेटिक्स द्वारा मान्यता प्राप्त महाद्वीपीय टूर की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष स्टारों में चोपड़ा भी शामिल होंगे।

टूर्नामेंट का आयोजन स्थन तय नहीं
हालांकि, अभी तक टूर्नामेंट के लिए आयोजन स्थल तय नहीं हुआ है, लेकिन इसमें दुनिया के कुछ शीर्ष पुरुष और महिला भाला फेंक खिलाड़ी पहली बार भारतीय धरती पर प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई देंगे। नीरज ने जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता को देश में लाने में अहम भूमिका निभाई है।

नीरज का सपना शीर्ष टूर्नामेंट आयोजित करने का
नीरज ने एक बयान में कहा, 'भारत में एक विश्व स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित करना मेरा सपना रहा है। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एएफआई की मदद से हम इसे साकार कर रहे हैं।' दो बार के ओलंपिक पदक विजेता ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि मेरे साथी एथलीट और भारत के खेल प्रेमी ऐसा अनुभव देंगे जिसके बारे में लंबे समय तक बात की जाएगी। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि हम इसे कितना बड़ा बना सकते हैं।'

टूर कैलेंडर में फिलहाल टूर्नामेंट का जिक्र नहीं
आमंत्रण टूर्नामेंट का अभी विश्व एथलेटिक्स के महाद्वीपीय टूर कैलेंडर में जिक्र नहीं किया गया है लेकिन को के समर्थन का मतलब है कि इसे कुछ दिनों में शामिल कर लया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि मई में इसका आयोजन कब होगा क्योंकि डायमंड लीग में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा 16 मई को दोहा में होगी।