फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Womens National Boxing Championship, Pooja rani reaches quarter finals

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप: पूजा क्वार्टर फाइनल में पहुंची, केरल की पार्वती पर पड़ी भारी

Mon, 25 Oct 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Oct 2021 06:24 AM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की मंजू रानी (48 किग्रा) ने उत्तराखंड की शोभा को 5-0 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
Womens National Boxing Championship, Pooja rani reaches quarter finals
पूजा रानी - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई चैंपियन (81 किग्रा) हरियाणा की पूजा रानी ने महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पूजा ने केरल की पार्वती पी को पहले ही राउंड में हथियार डालने को मजबूर कर दिया। उनके मुक्के इतने दमदार थे कि रेफरी ने पहले ही राउंड में मुकाबला रोक दिया।

विज्ञापन


विश्व युवा चैंपियन हरियाणा की नीतू (48 किग्रा) ने  पश्चिम बंगाल की पूरबी करमाकर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 हराया। असम की अंकुशिता बोरो (66 किग्रा) ने पंजाब की अमनदीप कौर को पराजित किया। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की मंजू रानी (48 किग्रा) ने उत्तराखंड की शोभा को 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


तामिलनाडु की एस कलाईवानी ने गुजरात की शीतल दतनिया को हराया। अखिल भारतीय पुलिस की लालबुतसाई (66 किग्रा) ने हरियाणा की ज्योति रानी को 5-0 से, हरियाणा की परवीन (63 किग्रा) ने अखिल भारतीय पुलिस की चाओबा देवी हेमाम को 4-1 से मात दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed