फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Women's 10m Air Rifle Competition: Anjum Moudgil Wins gold, Four Gold for Mehuli

निशानेबाज मौदगिल का गोल्डन डबल, मेहुली ने लगाया स्वर्णिम चौका 

Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Women's 10m Air Rifle Competition: Anjum Moudgil Wins gold, Four Gold for Mehuli
पंजाब की निशानेबाज अंजुम मौदगिल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में सोमवार को  महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में भी स्वर्ण जीतकर गोल्डन डबल पूरा किया। मेहुली घोष ने चार स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


अंजुम ने फाइनल में 249.1 का स्कोर बनाया। पंजाब की उनकी साथी जसमीन कौर (247.9) दूसरे और तमिलनाडु की सी कवि रक्साना तीसरे स्थान पर रहीं। मेहुली ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में जूनियर और युवा वर्ग के व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के स्वर्ण जीते।
विज्ञापन


उन्होंने युवा फाइनल में 253 और जूनियर फाइनल में 249.1 का स्कोर बनाया। जयपुर में चल रही शॉटगन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद असाब ने जूनियर वर्ग डबल ट्रैप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक के बाद अहवार रिजवी के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में भी सोने का तमगा हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की जूनियर डबल ट्रैप में पंजाब ने क्लीन स्वीप किया। प्राबसुखमन कौर ने महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में 84 अंक के सथ स्वर्ण पदक जीता। वह अपने ही राज्य की प्रवजोत कौर पनेसर (66) से आगे रहीं। इन दोनों ने हिताशा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed