फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   With course out of reach golfer-cum caddy Mane trains by railway tracks

लॉकडाउन में बंद हो गए क्लब, तो रेलवे की पटरियों पर ही गोल्फ की प्रैक्टिस में जुटे दिग्गज मने

Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
With course out of reach golfer-cum caddy Mane trains by railway tracks
अनिल मने - फोटो : सोशल मीडिया

रेल की पटरियों पर अभी तक आपने कई हैरान करने देने वाली चीजें देखी होंगी, लेकिन किसी को पटरियों पर गोल्फ की प्रैक्टिस करते हुए देखना। वाकई, यह तस्वीर हमें चौंका देती है। दिग्गज गोल्फर अनिल मने पिछले कुछ दिनों से मुंबई की वशी नाका रेलवे ट्रैक पर बांबे प्रेसीडेंसी गोल्फ कल्ब के कर्मचारियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। पटरियों के बीच उगी हल्की हरी घास पर अनिल अपने पेशेवर टूर की तैयारी के लिए शॉट की प्रैक्टिस में जुटे हैं। उन्हें इस अंदाज में अभ्यास करता देख कुछ लोगों ने अनिल की पहचान की। इसके बाद से ही वो चर्चा में हैं।

विज्ञापन


मने ने बताया कि अभी तक यहां किसी ने भी इस खेल को नहीं देखा था, लेकिन उन्हें अब इसे देखने में आनंद आ रहा है। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते बांबे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब बंद हो गया। मने चेंबूर स्थित क्लब में एक कैडी और कोच के रूप में करते हैं। जब तीन महीने के बाद भी क्लब नहीं खुला, तो उन्होंने घर से बाहर निकलने का फैसला किया।

विज्ञापन

अभ्यास के लिए एक मैदान की तलाश में थे

मने बताया कि हम दो सप्ताह से अभ्यास के लिए एक मैदान की तलाश में थे। एक दिन सुबह टहलते हुए मैं पास के रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। इसी दौरान घास से भरी एक जगह पर मेरी नजर पड़ी, जो हमारे गोल्फ अभ्यास के लिहाज से बेहतरीन थी। क्योंकि हमें प्रैक्टिस के लिए कोई और जगह नहीं मिल पाई इसलिए पिछले चार दिनों से हम यही अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मने बताया कि मैं यहां सिर्फ 60 से 70 गज के भीतर के ही शॉट खेलता हूं। हम सीमित ही अभ्यास कर पाते हैं, पुटिंग और चिपिंग के अलावा यहां हम और कुछ खास अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही स्थितियां बेहतर होंगी, टूर्नामेंट जल्दी ही शुरू हो जाएंगे और हमें पूरी तरह से तैयार होने के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा। इसलिए मैं रेलवे की पटरियों के बीच घास से भरे मैदान में प्रैक्टिस में जुटा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed