फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Wimbledon 2022 Novak Djokovic beats Jannik Sinner to Reach 11th Wimbledon Semi final Tatjana Maria won against Jule Niemeier

Wimbledon 2022: जोकोविच 11वीं बार विम्बलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे, दो बच्चों की मां 34 वर्षीय मारिया भी जीतीं

Tue, 05 Jul 2022 11:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 05 Jul 2022 11:29 PM IST
सार

दो बच्चों की मां 34 वर्षीय मारिया ने एक सेट हारने के बाद वापसी की और निमियर को 4-6, 6-2, 7-5 हरा दिया। दूसरी ओर, जोकोविच ने सिनर को 5-7 2-6 6-3 6-2 6-2 से हराया।

विज्ञापन
Wimbledon 2022 Novak Djokovic beats Jannik Sinner to Reach 11th Wimbledon Semi final Tatjana Maria won against Jule Niemeier
नोवाक जोकोविच और तात्जाना मारिया - फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार

डिफेंडिंग चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मंगलवार (पांच जुलाई) को पुरुष एकल के क्वार्टरफाइनल में इटली के जेनिक सिनर को हरा दिया। उन्होंने दो सेटों में पीछे होने के बाद शानदार वापसी की और लगातार तीन सेट जीतकर 11वीं बार विम्बलडन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने सिनर को 5-7 2-6 6-3 6-2 6-2 से हराया। दूसरी ओर, जर्मनी की तात्जाना मारिया ने हमवतन जुले निमियर को हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन


दो बच्चों की मां 34 वर्षीय मारिया ने एक सेट हारने के बाद वापसी की और निमियर को 4-6, 6-2, 7-5 हरा दिया। मारिया फाइनल में जगह बनाने के लिए तीसरी वरीय ट्यूनिशिया की ओन्स जाबेउर या चेक गणराज्य की गैर वरीय मैरी बौजकोवा से भिड़ेंगी। ओपन एरा में सिर्फ तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की दो महिला खिलाड़ी आमने-सामने हुईं। 
विज्ञापन


निमियर ने पहला सेट जीतकर मैच में शानदार शुरुआत की। दूसरे सेट में मारिया ने जबरदस्त तरीके से वापसी की। उन्होंने 6-2 से दूसरे सेट को जीत लिया। तीसरे सेट में 22 वर्षीय निमियर और मारिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निमियर ने आखिरी समय तक मारिया को परेशान किया, लेकिन वह सेट नहीं जीत पाईं। मारिया ने तीसरे सेट को 7-5 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोकोविच की बात करें तो जेनिक सिनर के खिलाफ पहले दो सेट में हारने के बाद ऐसा लगा कि मैच में कुछ उलटफेर हो जाएगा। सिनर ने पहले दो सेट को 7-5 और 6-2 से अपने नाम किया। जोकोविच ने तीसरे सेट में शानदार वापसी की और 6-3 से उसे जीत लिया। उसके बाद चौथे और पांचवें सेट में भी आसानी से 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना ब्रिटेन के कैमरन नोरी या बेल्जियम के डेविड गोफिन से होगा।


छह बार विम्बलडन जीतने वाले जोकोविच इस टूर्नामेंट में अब तक 11 बार पांच सेट का मैच खेल चुके हैं। उन्हें इकलौती हार 2006 में मिली थी। जोकोविच इस बार अगर चैंपियन बनते हैं तो पीट सैम्प्रास के सात खिताब की बराबरी कर लेंगे। इस मामले में शीर्ष पर रोजर फेडरर (आठ ट्रॉफी) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed