फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WFI Wrestler Vinesh Phogat apologizes to Wrestling Federation of India difficult to play in World Championship

WFI: विनेश ने भारतीय कुश्ती महासंघ से मांगी माफी, विश्व चैंपियनशिप में खेलना मुश्किल

Sun, 15 Aug 2021 02:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 15 Aug 2021 02:10 PM IST
सार

रेसलर विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ से माफी मांगी है। टोक्यो ओलंपिक में अनुशासनहीनता करने के लिए महासंघ ने विनेश पर अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
WFI Wrestler Vinesh Phogat apologizes to Wrestling Federation of India difficult to play in World Championship
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निलंबित पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से माफी मांगी, जिसने उन्हें टोक्यो ओलंपिक के दौरान अनुशासनहीनता के आधार पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। इस माफी के बाद भी इस बात की संभावना अधिक है कि भारतीय कुश्ती महा संघ उन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं देगा।

विज्ञापन


विनेश टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई थी। विनेश ने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ठहरने से ही इनकार नहीं किया था बल्कि टूर्नामेंट के दौरान उनके साथ ट्रेनिंग भी नहीं की थी। इसके साथ ही विनेश ने भारतीय दल के आधिकारिक प्रायोजक के बजाय निजी प्रायोजक के नाम का ‘सिंगलेट’ पहना था जिससे डब्ल्यूएफआई ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

 

इस मामले पर भारतीय कुश्ती संघ से जुड़े सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, विनेश ने अनुशासन समिति को ईमेल भेजा है, अब देखना होगा कि समित इससे संतुष्ट होती या नहीं, समिति ही इस पर अंतिम निर्णय लेगी। सूत्र के मुताबिक विनेश पर अस्थाई प्रतिबंध लगाया गया है, हम उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहलवान विनेश ने हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस से साथ ट्रेनिंग की थी, उसके बाद वहीं से ओलंपिक में भाग लेनें टोक्यो पहुंची थीं। वहां पहुंचने के बाद विनेश ने खेल गांव में रहने से इनकार कर दिया था इसके अलावा भारत के दूसरे सदस्यों के साथ ट्रेनिंग करने से भी मना कर दिया था। 


विनेश फोगाट से टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में पदक जीतने की काफी उम्मीदें थीं। लेकिन क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की पहलवान वैनेसा के खिलाफ मिली हार के बाद उनकी मेडल जीतने उम्मीद टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed