फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   WFI fears ban if Pakistan wrestlers denied visa for Asian Jr Wrestling Championships

पाकिस्तान को वीजा नहीं मिला तो छिन सकती है कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी

Wed, 11 Jul 2018 05:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 05:45 AM IST
विज्ञापन
WFI fears ban if Pakistan wrestlers denied visa for Asian Jr Wrestling Championships
डब्ल्यूएफआई

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) को डर है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलने की सूरत में उसे आगामी एशियाई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप से हाथ धोना पड़ सकता है। यह चैंपियनशिप 17 से 23 जुलाई तक राजधानी के केडी जाधव स्टेडियम में होगी। 

विज्ञापन


डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को कहा, 'अभी उन्हें टूर्नामेंट के आयोजन के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिली है। चूंकि पाकिस्तानी पहलवानों की भागीदारी को लेकर तस्वीर स्पष्ट नहीं है। हमें मंजूरी नहीं मिली है। मैंने गृहमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। पाकिस्तानी दल को वीजा नहीं मिलता है तो  युनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) हम पर प्रतिबंध लगा सकती है। हमसे मेजबानी छिन सकती है। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में भाग लेने का हक है।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आमतौर पर यह प्रक्रिया टूर्नामेंट से दो महीने पहले शुरू होती है लेकिन हमने चार महीने पहले शुरू की। कुछ अधिकारी हालांकि समझ नहीं रहे हैं कि मामला कितना गंभीर है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू हमारे खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। हम पर प्रतिबंध लग सकता है जिससे हम ओलिंपिक नहीं खेल सकेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की सिर्फ लड़कों की टीम आएगी। उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, जापान और कोरिया सहित 17 देश अभी तक टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed