फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Weightlifting: New initiative of Indian Weightlifting Federation, foreign coaches will prepare trainers within

Weightlifting: भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ की नई पहल, देश के अंदर ही प्रशिक्षकों को तैयार करेगा विदेशी कोच

Mon, 04 Mar 2024 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Mar 2024 09:25 AM IST
सार

वेटलिफ्टिंग महासंघ ने प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए विदेशी प्रशिक्षक अविनाश पांडु को पहले भी अनुबंधित किया था, लेकिन वह कुछ माह तक ही रुके। इसके बाद से यह योजना बंद हो गई थी।

विज्ञापन
Weightlifting: New initiative of Indian Weightlifting Federation, foreign coaches will prepare trainers within
वेटलिफ्टिंग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अब तक भारतीय खिलाड़ियों की ओलंपिक, एशियाई खेलों की तैयारियां के लिए विदेशी प्रशिक्षक अनुबंधित किए जाते रहे हैं, लेकिन भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ अपने प्रशिक्षकों को विदेशी कोच से तैयार कराने की परंपरा आगे बढ़ाना जा रहा है। वेटलिफ्टिंग महासंघ ने 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक तक भारतीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए मिस्र के जाने वेटलिफ्टिंग कोच और एजुकेटर अहमद अवाद अहमद हसन को अनुबंधित किया है। हसन के इस सप्ताह भारत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग महासंघ ने प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए विदेशी प्रशिक्षक अविनाश पांडु को पहले भी अनुबंधित किया था, लेकिन वह कुछ माह तक ही रुके। इसके बाद से यह योजना बंद हो गई थी। अब इसे सिरे चढ़ाने के लिए अहमद अवाद अहमद हसन को अनुबंधित किया जा रहा है। अहमद एनआईएस, पटियाला में रहेंगे। हालांकि उनका सीनियर टीम की तैयारियों से कोई मतलब नहीं होगा। महासंघ की पहल पर वह देश के विभिन्न राज्यों में जाकर लेवल-1, 2, 3 के कोर्स आयोजित करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय प्रशिक्षकों को वह वेटलिफ्टिंग की नई तकनीकि और चोट से बचाव के तरीकों के बारे में बताएंगे। यही नहीं उनकी अगुवाई में देश में वेटलिफ्टिंग की प्रतिभाओं को भी ढूंढा जाएगा, जिन्हें उत्कृष्टता केंद्रों (एनसीओई) में रखा जाएगा। अहमद मिस्र की दैमिएत्ता यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर रह चुके हैं और वर्तमान में मिस्र के राष्ट्रीय स्पोर्ट्स सेंटर में कार्यरत है। उनकी अगुवाई में एनआईएस के डिप्लोमा कोर्स का सिलेबस में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed