{"_id":"5eda80487251c46cf010b647","slug":"weightlifter-sanjita-chanu-will-seek-compensation-from-iwf","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू आईडब्ल्यूएफ से मुआवजे की मांग करेंगी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दो बार की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू आईडब्ल्यूएफ से मुआवजे की मांग करेंगी
Fri, 05 Jun 2020 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
संजीता चानू
राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता के संजीता चानू अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) से मानसिक उत्पीड़न पहुंचाने के लिए मुआवजे की मांग करेंगी क्योंकि वह लंबे समय से चल रहे अपने डोपिंग मामले के फैसले का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
चानू को नवंबर 2017 में एनाबोलिक स्टेराइड टेस्टोस्टेरोन का पॉजिटिव पाया गया था। तब से उनके मामले पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है जिसमें कई तरह की प्रशासनिक गड़बड़ियां भी हुईं।
विज्ञापन
चानू के भाई और सुनवाई के गवाह बिजेन कुमार खुमुकचाम ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हमने सोचा कि मामला खत्म हो गया है क्योंकि आईडब्ल्यूएफ ने उसे प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति दे दी। लेकिन हाल में हमने अर्जुन पुरस्कार के लिए आवेदन किया और जब हमने भारतीय महासंघ से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उसका मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। उस पर से अभी डोपिंग का कलंक हटा नहीं है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमने पहले मुआवजा मांगने की बात नहीं सोची थी लेकिन अब यह मामला इतना लंबा चला गया है। मुआवजा केवल पैसे की बात नहीं है बल्कि वह पिछले दिनों इससे इतनी परेशान हुई है।'
चानू पर 15 मई 2018 से 22 जनवरी 2019 तक नौ महीने के लिए अस्थायी निलंबन लगाया गया था, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति दी गई थी।