फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Weightlifter Mirabai Chanu wins silver meadal in Tokyo Olympics all you need to know her records

कामयाबी: वेटलिफ्टिंग स्टार मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, अपने नाम कर चुकीं इतने रिकॉर्ड

Sat, 24 Jul 2021 12:35 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 12:35 PM IST
सार

वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने पदक जीता है। इससे पहले मीराबाई चानू ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Weightlifter Mirabai Chanu wins silver meadal in Tokyo Olympics all you need to know her records
मीराबाई चानू ने बनाए रिकॉर्ड - फोटो : ANI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में भारत को आज पहला पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया। 21 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में यह पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग के 49 किलोग्राम में मीराबाई चानू ने पदक जीता है। इससे पहले मीराबाई चानू ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


चानू ने साल 2014 में हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। इस कैटेगरी का गोल्ड भी भारत के खाते में ही आया था। 2016 के रियो ओलंपिक गेम्स के क्वालीफाई मैच में मीराबाई चानू ने उनकी आदर्श वेटलिफ्टर कुंजरानी को हराकर रियो ओलंपिक गेम्स में अपनी जगह बनाई। 
विज्ञापन


इन खेलों में जीत चुकी हैं पदक
मीराबाई चानू ने 2017 में वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचा था। इसके बाद 2018 में हुए कॉमन वेल्थ गेम्स में भी उन्होंने अपने नाम गोल्ड मेडल किया था। इस कामयाबी के लिए उन्हें खूब सम्मान मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्मश्री और खेल रत्न से सम्मानित हैं मीराबाई
मणिपुर की रहने वाली मीराबाई चानू भारत की स्टार वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। मीराबाई चानू को पद्मश्री और खेल रत्न से भी नवाजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed