फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   weightlifter ajay singh not allow to board the flight, returned from the airport

ओलंपिक क्वालिफायर खेलने जा रहे लिफ्टर को फ्लाइट पर नहीं चढने दिया, एयरपोर्ट से लौटाया

Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
weightlifter ajay singh not allow to board the flight, returned from the airport
सांकेतिक चित्र (वेटलिफ्टर) - फोटो : twitter

फटे पासपोर्ट ने वेटलिफ्टर की टोक्यो ओलंपिक में खेलने की उम्मीदों को दांव पर लगा दिया। दोहा में खेले जा रहे ओलंपिक क्वालिफायर वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में खेलने जा रहे वेटलिफ्टर अजय सिंह को फटे हुए पासपोर्ट के चलते फ्लाइट पर नहीं चढने दिया गया। उन्हें इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से वापस बैरंग लौटना पड़ा। रविवार को उन्हें 81 किलो भार वर्ग में इस टूर्नामेंट में खेलना था।

विज्ञापन


इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने दक्षिण एशियाई खेलों के ओलंपिक क्वालिफायर से हटने के बाद दोहा टूर्नामेंट के लिए ओलंपिक खेलने के दावेदार मीराबाई चानू, जेरमी लालरिनुनगा, राखी हलधर और अजय सिंह का चयन किया था। 19 दिसंबर को पूरी टीम इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


इमिग्रेशन ने भी अजय के पासपोर्ट पर आपत्ति जताई, लेकिन उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन और देश के लिए खेलने का हवाला देते हुए जाने की गुहार लगाई। यहां उनकी दाल गई, लेकिन जब फ्लाइट पर चढने केलिए बोर्डिंग पास लेने की बारी आई तो एक विदेशी एयरलाइंस के क्रू सदस्यों ने उन्हें पास देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि उनका पासपोर्ट ठीक नहीं है। इस पर वह सफर करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं। अजय के साथ टीम के कोच और अन्य सदस्यों ने भी ओलंपिक क्वालिफायर का हवाला देते हुए उन्हें पास देने की अपील की, लेकिन उन्होंने अजय को पास नहीं दिया, जिसके चलते टीम के बाकी सदस्य दोहा के लिए रवाना हो गए पर अजय को बैरंग लौटना पड़ा। फेडरेशन ने शुक्रवार को उनका दूसरा पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की लेकिन इतनी जल्दबाजी में यह संभव नहीं हो सका।


ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए अजय को हर हाल में यह टूर्नामेंट खेलना था। खेल मंत्रालय की ओर से मंजूर फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर में अब कोई ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट नहीं बचा है। हालांकि फरवरी में ताशकंद में एक ओलंपिक क्वालिफायर टूनामेंट है। अगर मंत्रालय की मंजूरी मिली तो वह वहां अकेले खेल सकते हैं, वरना उन्हें अपने खर्च पर खेलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed