फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   We are in talks with IOC for 2036 Olympics, Motera best venue: IOA chief

2036 Olympics: भारत करेगा 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी? आईएओ प्रमुख बत्रा बोले- मोटेरा रहेगा बेस्ट वेन्यू

Sat, 09 Oct 2021 07:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 07:12 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 खेलों की मेजबानी के लिए छह या सात संभावित दावेदारों में से एक है।

विज्ञापन
We are in talks with IOC for 2036 Olympics, Motera best venue: IOA chief
नरिंदर बत्रा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा कि उनकी संस्था 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ बातचीत कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके उद्घाटन समारोह के लिए अहमदाबाद का मोटेरा स्टेडियम सर्वश्रेष्ठ स्थल होगा। बत्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मुझसे अगर कोई मौजूदा समय में उद्घाटन समारोह के आयोजन स्थल के बारे में पूछे तो वह निश्चित रूप से मोटेरा स्टेडियम होगा।'

विज्ञापन


मेजबानी के लिए मोटेरा से बेहतर कोई और स्टेडियम नहीं
उन्होंने कहा, 'भारत में ओलंपिक के उद्घाटन समारोह की मेजबानी के लिए अभी इससे बेहतर कोई और स्टेडियम नहीं है। मैं यह नहीं कह सकता कि 2036 तक क्या होगा। मगर मौजूदा परिस्थितियों में मैं अहमदाबाद को उद्घाटन समारोह के स्थल के रूप में प्रस्तावित करूंगा।' बत्रा ने कहा कि दिसंबर में आईओए चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद भारत की बोली के लिए एक उचित प्रस्तुति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत 2036 खेलों की मेजबानी के लिए छह या सात संभावित दावेदारों में से एक है।
विज्ञापन


मेजबानी के लिए भारत के तीन-चार शहर 
बत्रा ने कहा कि ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत के तीन या चार शहरों में की जा सकती है और आईओए 2036 के लिए भारत की संभावित बोली के बारे में आईओसी के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को मौका मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, 'अगर हम 2036 के ओलंपिक की बात करें तो हां, हम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से बात कर रहे हैं। आईओए के अध्यक्ष होने के नाते, आईओसी के साथ मेरी चर्चा इस विषय पर होती है। 2036 ओलंपिक को दो-तीन वर्षों में अंतिम रूप दिया जाएगा, और हम इसकी मेजबानी बोली को लेकर आईओसी के साथ चर्चा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed