फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Want to give birth to an Olympic champion? Have your baby on March 23

23 मार्च को जन्म लेने वाले बनते हैं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट

Thu, 18 Aug 2016 10:10 PM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Thu, 18 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Want to give birth to an Olympic champion? Have your baby on March 23
सांकेतिक चित्र - फोटो : Getty Images
अगर आप का जन्म 23 मार्च को हुआ है, तो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने से आपकी किस्मत चमक सकती है। ओलंपिक खेलों में ज्यादा मेडल जीतने वाले कई खिलाड़ियों का जन्म 23 मार्च को हुआ था। इसमें ब्रिटिश एथलीट मोहम्मद फराह, नौकायन खिलाड़ी स्टीव रेडग्रेव, साइकिलिस्ट सर क्रिस होय और साइकिलिस्ट जेसन केन्नी का नाम शुमार है। 23 मार्च को जन्म लेने वाले सिर्फ चार खिलाड़ी ब्रिटेन को अब तक 20 गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। 
विज्ञापन


ब्रिटेन के मशहूर लंबी दूरी के धावक मोहम्मद फराह ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। अब रविवार को रियो ओलंपिक में चौथा गोल्ड मेडल भी उन्हीं के जीतने की संभावना है। ब्रिटेन के नौकायन खिलाड़ी स्टीव रेडग्रेव ओलंपिक में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने पहला गोल्ड मेडल 1984 में लॉस एंजिलिस और आखिरी सिडनी में जीता था। 
विज्ञापन


ब्रिटिश साइकिलिस्ट सर क्रिस होय को ओलंपिक खेलों में छह गोल्ड और एक सिल्वर मेडल मिल चुके हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के साइकिलिस्ट जेसन केन्नी भी ओलंपिक खेलों में छह गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। केन्नी ने आखिरी गोल्ड मेडल रियो ओलंपिक में जीता। इतना ही नहीं, केन्नी की प्रेमिका लॉरा ट्रॉट भी ओलंपिक में चार गोल्ड मेडल झटक चुकी हैं। वह ब्रिटेन की सबसे ज्यादा सफल महिला मानी जाती हैं। इसके अतिरिक्त 23 मार्च को जन्मे ब्रिटेन के धावक सर रोजर बैनिस्टर ने 1954 में रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन मेडल जीतने से रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed