{"_id":"5e1f51168ebc3e4afe31379f","slug":"viswanathan-anand-plays-another-draw-as-magnus-carlsen-breaks-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्लसन ने सर्वाधिक बाजियों में अजेय रहने का सर्गेई का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कार्लसन ने सर्वाधिक बाजियों में अजेय रहने का सर्गेई का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Thu, 16 Jan 2020 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनं
विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में चौथी बाजी चीन के यू यांग्यी से ड्रॉ खेली। वहीं विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने सर्वाधिक बाजियों में अजेय रहने का नया रिकॉर्ड बनाया। कार्लसन ने स्थानीय खिलाड़ी जोर्डन वान फोरीस्ट से बाजी ड्रॉ खेली। इस तरह से वह लगातार 111 बाजियों से अजेय हैं।
विज्ञापन
उन्होंने रूसी मूल के नीदरलैंड के खिलाड़ी सर्गेई तिवियाकोव (110) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरे दौर में वेस्ली सो से हारने वाले आनंद रूस के निकिता वितुइगोव के साथ संयुक्त 11वें जबकि यांग्यी 13वें स्थान पर हैं। अमेरिका के वेस्ली ने विश्राम के पहले दिन से एकल बढ़त बना रखी है। उन्होंने ईरान के अलीरेजा फिरोजा को हराया।
विज्ञापन