फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand, Koneru Humpy to lead Indian challenge in Chess Olympiad

शतरंज ओलंपियाड में आनंद और हंपी पर होगा भारतीय उम्मीदों का दारोमदार  

Fri, 06 Mar 2020 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 06 Mar 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand, Koneru Humpy to lead Indian challenge in Chess Olympiad
Viswanathan Anand

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और कोनेरू हंपी अगस्त में मास्को में आयोजित होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। पुरुष टीम को महान खिलाड़ी व्लादीमीर क्रैमनिक ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन


अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने कहा कि इस टूनामेंट में 180 देशों की भागीदारी की संभावना है। इस ओलंपियाड का आयोजन पांच से 18 अगस्त तक किया जाएगा। पचास वर्षीय आनंद के अलावा ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा और विदित गुजराती टीम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हालांकि पांच सदस्यीय पुरुष टीम में बचे हुए स्थानों के लिए करीबी प्रतिद्वंद्विता होगी। मौजूदा फार्म को देखते हुए बी अधिबान का इसमें एक स्थान लेने की उम्मीद है जबकि के शशिकिरण, एसपी सेतुरमन, सूर्यशेखर गांगुली और अरविंद चिदम्बरम भी एक स्थान के लिए दौड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंपी और हरिका रैंकिंग के आधार पर महिला टीम का हिस्सा होंगी। तानिया सचदेव, भक्ति कुलकर्णी और आर वैशाली बाकी तीन स्थानों की दौड़ में आगे हैं।

हरिका की लगातार दूसरी जीत

भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्ली हरिका ने लगातार दूसरी जीत के साथ फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त कायम रखी है। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका ने चौथे दौर में जार्जिया की नाना दजागनिद्ज को 27 चालों के बाद शिकस्त दी। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी की 25वीं चाल में की गई गलती का फायदा उठाकर जीत हासिल की। हरिका के अब चार दौर में तीन अंक हैं और वह रूस की अलेक्सांद्रा गोरयाचकिना के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। अलेक्सांद्रा ने बुल्गारिया की एंतोनेता स्टेफनोवा को मात दी। अगले दौर में हरिका का सामना 21 वर्षीय अलेक्सांद्रा से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed