{"_id":"5f1be3ae8ebc3e63906f19f7","slug":"viswanathan-anand-fourth-consecutive-defeat-in-the-legends-of-chase-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में चैंपियन आनंद की लगातार चौथी हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लीजेंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में चैंपियन आनंद की लगातार चौथी हार
Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ग्रैडमास्टर विश्वनाथन आनंद को लीजेंड्स ऑफ चेस ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार चौथी शिकस्त सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के अनीश गिरी ने 3-2 से मात दी। पूर्व विश्व चैंपियन भारतीय खिलाड़ी और गिरी ने पहले चार गेम ड्रा खेले, लेकिन नीदरलैंड के खिलाड़ी ने शुक्रवार को आर्मागेडोन गेम (टाई ब्रेक) में जीत हासिल की। आनंद ने हालांकि 15,0000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया, लेकिन वह अंकतालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह पीटर स्विडलेर, मैग्नस कार्लसन और ब्लादीमिर क्रामनिक से हार गए थे। आनंद मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर में पहली बार खेल रहे हैं, उन्होंने ‘बेस्ट ऑफ फोर’ मुकाबले के शुरूआती गेम में 82 चाल में ड्रा खेला। दूसरा गेम 49 चाल का रहा जबकि तीसरे और चौथे गेम ड्रॉ रहे जिससे यह आर्मागेडोन चरण में चला गया। गिरी ने काले मोहरों से खेलते हुए आर्मागेडोन के निर्णायक गेम में जीत हासिल की और दो अंक अपनी झोली में डाले। अब शनिवार को पांचवें दौर में आनंद हंगरी के पीटर लेको से खेलेंगे।
विज्ञापन