फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Viswanathan Anand beats Alireza Firouzja in Tata Steel Masters jumps to joint sixth position

टाटा स्टील शतरंज मास्टर्स: फिरोजा को हराकर विश्वनाथन संयुक्त रूप से छठे स्थान पर

Sat, 25 Jan 2020 10:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Viswanathan Anand beats Alireza Firouzja in Tata Steel Masters jumps to joint sixth position
विश्वनाथन आनंद

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील मास्टर्स के 11वें दौर में यहां युवा खिलाड़ी को अलीरेजा फिरोजा को शिकस्त देकर एक अंक हासिल किया। इस दौर के बाद आनंद 5.5 अंक के साथ तालिका में संयुक्त छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए 16 साल के किशोर खिलाड़ी को 47 चालों के बाद हार मानने पर मजबूर कर दिया। टूर्नामेंट में अभी दो दौर का खेल बचा है और अमेरिका के फैबियानो कारूआना ने बेलारूस के व्लादिस्लाव कोवालेव को हराकर शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। कारूआना के नाम आठ अंक है। वह मौजूदा विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन से एक अंक आगे है।
विज्ञापन


अमेरिका के ही वेस्ले सो 6.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। चैलेंजर वर्ग में भारत के सूर्य शेखर गांगुली 6.5 अंक के साथ संयुक्त चौथे जबकि निहाल सरीन 5.5 अंक के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed