पिछली बार से भी तगड़ा है वीरेंद्र सहवाग का इस बार का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वीरेंद्र सहवाग ट्विटर पर लगातार सक्रिय हैं और वह भारत, भारतीय खिलाड़ियों और अन्य किसी चीज की आलोचना पर मुंहतोड़ जवाब देने से भी नहीं चूकते हैं।
रियो ओलंपिक के पहले हफ्ते में भारतीय खिलाड़ियों के पदक नहीं जीत पाने पर मशहूर कॉलमनिस्ट शोभा डे ने रियो गए भारतीय एथलीटों का जमकर मजाक उड़ाया था जिसका साक्षी मलिक के पदक जीतने के बाद जोरदार अंदाज में जवाब दिया था।
इसे भी पढ़ेंः वीरेंद्र सहवाग ने शोभा डे को नाटकीय अंदाज में दिया 'रियो' का जवाब
अब इंग्लैंड के पत्रकार पीयर्स मोर्गन ने ट्विटर के जरिए रियो ओलंपिक में 2 पदक जीतने पर भी भारत में मनाए जा रहे जोरदार जश्न की आलोचना की और मजाक उड़ाया।
मोर्गन की ट्विटर पर भारत का मजाक उड़ाए जाने पर सहवाग और उनके बीच ट्विटर पर शब्दों की तीखी जंग छिड़ गई। बाद में जब यह झगड़ा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा तो अन्य लोग भी इसमें शामिल हो गए। लोगों ने सहवाग के जवाब की खूब सराहना की और तारीफ भी।
झगड़े की शुरुआत पीयर्स मोर्गन के इस ट्विट से हुई जिसमें उन्होंने लिखा, "1.2 बिलियन आबादी वाला महज 2 पदक पर जबर्दस्त जश्न मना रहा है। कितना निराशाजनक है यह?" इस ट्विट के बाद पीयर्स मोर्गन ट्विटर पर ट्रोल करने लगे।
Country with 1.2 billion people wildly celebrates 2 losing medals. How embarrassing is that? https://t.co/FYSBM7ErAf
— Piers Morgan (@piersmorgan) August 24, 2016
वीरू का जवाब 2 घंटे में 5600 बार हो गए रिट्विट
पीयर्स मोर्गन के इस ट्विट के बाद वीरेंद्र सहवाग ने उनके इस ट्विट का जवाब कुछ खास अंदाज में दिया। सहवाग ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा, "हम छोटी-छोटी खुशियों पर भी जश्न मनाते हैं, लेकिन इंग्लैंड जो क्रिकेट का जन्मदाता है वह आज तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत सका, अभी भी वह वर्ल्ड कप खेल रहा है। निराशाजनक?"
सहवाग के इस जवाब का जल्द रिसपॉंस भी आने लगा। महज 2 घंटे में ही इसे 5600 से ज्यादा लाइक्स मिल गए और इसे 5000 से ज्यादा बार रिट्विट भी किया, जिससे यह ट्रेंड करने लगा।
सहवाग के जवाब पर मोर्गन की प्रतिक्रिया आनी ही थी। उन्होंने सहवाग को जवाब देते हुए ट्विट किया, जब केविन पीटरसन खेल रहे थे, तब इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीता था। न सिर्फ इंग्लैंड चैंपियन बना बल्कि पीटरसन मैन ऑफ द सीरीज भी रहे।
इसके बाद सहवाग का जवाब इस ट्विट पर भी आया। उन्होंने ब्रिटिश पत्रकार को याद दिलाया कि पीटरसन इंग्लैंड के नही मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका के रहने वाले हैं। वह 2007 में भी वर्ल्ड कप खेले जिसमें इंग्लैंड हार गया था।
KP is a legend no doubt,bt wasnt he born in SA,&by ur logic Eng shd hv won 2007WC.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2016
Why hv prblm wid our ppl,celbrtng https://t.co/ZigCrzVG05
रिटायर के बाद भी सहवाग की जमा रहे ट्रिपल सेंचुरी
ट्विटर पर पीयर्स मोर्गन और वीरेंद्र सहवाग के बीच छिड़ी शब्दों की जंग में क्रिकेट प्रशंसकों ने भी खूब मजे लिए। अभिषेक परिहार ने सहवाग की तारीफ में कहा, "एक और 300 मार लिया आज तो आपने।"
@virendersehwag ek aur 300 maar liya aaj to aapne
— Abhishek Parihar (@AbskPrhr) August 24, 2016
विशाल सिंह ने लिखा, "इसे कहते हैं ईंट का जवाब पत्थर से।"
@virendersehwag इसे कहते है ईट का जवाब पत्थर से।
— Vishal singh (@VishalVishal417) August 24, 2016
एक ने लिखा, "वीरू पाजी एकलौते क्रिकेटर हैं जो रिटायर होने के बाद भी ट्रिपल सेंचुरी मार रहे हैं।"
Viru paaji eklaute cricketer hain jo retire hone ke baad bhi triple century maar rahe hain 😂😂
— PhD in Bak*****☔ (@Atheist_Krishna) August 24, 2016
https://t.co/pU6tmestde