वीरेंद्र सहवाग ने शोभा डे को नाटकीय अंदाज में दिया 'रियो' का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक के शुरुआत होने के कुछ दिन के बाद 8 अगस्त को उन्होंने ट्वीट कर भारतीय एथलीटों का यह लिखते हुए मजाक उड़ाया था "रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ वापस आओ। किस तरह की गई पैसों और अवसर की बरबादी।" इसके बाद काफी तीखी प्रतिक्रिया भी हुई।
रियो में पदक से चूके निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी शोभा को करारा जवाब दिया था। बिंद्रा ने भी ट्विट से जवाब दिया था, "यह गलत है। आपको अपने खिलाड़ियों पर गर्व होना चाहिए जो पूरी दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।"
अब साक्षी के पदक जीतने के बाद पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक बल्लेबाज रहे सहवाग ने भी ट्विट के जरिए करारा जवाब दिया है। सहनाग के इस ट्विट पर अमिताभ बच्चन ने भी जवाब दिया है।
#SakshiMalik ke gale me medal kitna "Sobha De" raha hai na !!! #HappyRakshaBandhan pic.twitter.com/5qnN0tbD4y
— Virender Sehwag (@Virendrsehwag) August 18, 2016
Bilkul , isliye Shobha Na De aise kaam nahi karne chahiye https://t.co/LDyEPGRQI1
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 18 अगस्त 2016
hahaha .. Viru ji .. aapka sense of humour ne ek aur sixer maar diya Stadium ke bahar !! https://t.co/gsmFV4dPb6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 18 अगस्त 2016
वीरेंद्र सहवाग की एक और जोरदार ट्विट
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग काफी मजेदार अंदाज में ट्विट करते हैं। साक्षी मलिक की जीत पर उन्होंने एक और ट्विट किया।
Poora Bharat is baat ka Sakshi hai,jab koi bht mushkil ho toh is desh ki ladkiyan hi Malik hain.Thank U#SakshiMalik pic.twitter.com/YfHgRqxwTM
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 18 अगस्त 2016