{"_id":"605f40092c7d5066206478cb","slug":"viral-video-anastasia-evstigneeva-performs-marinelli-bend-on-mouth-tip","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: महिला ने सफलतापूर्वक किया जानलेवा 'मारिनेली बेंड', मुंह के बल उठाया शरीर का भार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वायरल वीडियो: महिला ने सफलतापूर्वक किया जानलेवा 'मारिनेली बेंड', मुंह के बल उठाया शरीर का भार
Sat, 27 Mar 2021 07:54 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
अनास्तासिया इवसिग्निवा
- फोटो : instagram@anastasia_evsigneeva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनास्तासिया इवसिग्निवा नाम की एक रूसी महिला द्वारा कॉनटोर्शन मुद्रा में किया गया मारिनेली बेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इवसिग्निवा अपने शरीर के पूरे भार को एक रॉड के सहारे संभालते हुए दिख रही हैं। इवसिग्निवा के इस अद्भुत करतब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
रूस में पली-बढ़ी इवसिग्निवा वर्तमान में अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं। वह कॉनटोर्शन मुद्रा का अभ्यास बचपन से कर रही हैं वह भी घरेलू कामों को करते हुए। अब वह 28 साल की हैं और अलग-अलग तरीके की मुद्राएं बनाते हुए वीडियो बनाती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर करती हैं, जिसे देखकर लोग भी एक बार को हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उन्होंने एक नयी वीडियो जारी किया और लोगों के साथ शेयर किया। इसमें वह 'मारिनेली बेंड' नाम की मुद्रा में अपने शरीर के पूरे भार को एक रॉड के ऊपर टिकाती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपने कमर के निचले हिस्से यानी दोनों पैरों को उठाकर अपने सिर के ऊपर से 180 डिग्री के कोण पर सामने की तरफ ले जाती हैं और हाथों को हवा में लहराते हुए शरीर के पूरे भार को सिर्फ मुंह के बल पर उठाती हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Anastasia Moving Roots (@anastasia_evsigneeva)
इवसिग्निवा अपने इस वीडियो के बारे में लैडबाइबल नाम की एक वेबसाइट से बातचीत में बताती हैं कि उन्होंने मारिनेली बेंड को सफलता से करने के लिए सात बार अभ्यास किया था। जबकि उनके पति और कोच ने उन्हें इस जानलेवा करतब को करने से मना किया था। इवसिग्निवा ने बताया कि उन्होंने इसे 36 सेकंड तक किया लेकिन विश्व रिकॉर्ड चार मिनट 38 सेकंड का है जो बेहद मुश्किल है। लेकिन फिर भी मैं अपने प्रयास को अच्छा मानती हूं।